Health Alert: रात में Dry Throat से टूटती है नींद? एक्सपर्ट से जानें 5 कारण और अचूक उपाय

अक्सर रात में गले में होने वाली खराश या सूखापन आपकी नींद में खलल डाल सकता है। यह समस्या कभी सर्दियों के मौसम में तो कभी मौसम के अचानक बदलने पर महसूस होती है। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। वैसे तो गला खराब होने पर दिन में भी परेशानी होती है, लेकिन रात के समय यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है और सोने में दिक्कत पैदा करती है। कई लोग इसे केवल सर्दी-जुकाम का लक्षण मान लेते हैं, जबकि ऐसा हमेशा नहीं होता। गले की इस परेशानी के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं, इसलिए इसके कारणों को समझना और सही उपाय अपनाना जरूरी है।सोते वक्त क्यों सूख जाता है गला?- हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि सोते समय सूखा और खराश भरा गला आपकी नींद में कई बार खलल डाल सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। क्या पता नींद के दौरान लार का कम बनना रात में गले के सूखेपन का कारण है, जिसे जेरोस्टोमिया (रात में मुंह सूखना) भी कहा जाता है। मुंह से सांस लेना, डिहाइड्रेशन, दवाओं या खराब वातावरण के कारण ऐसा हो सकता है।- एलर्जी के कारण  ऐसा हो सकता है, साइनस में भी लोगों की ये परेशानी हो सकती है। जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स, जिसमें पेट का एसिड गले तक पहुंचकर जलन पैदा करता है। इसकी वजह से जो लोग कम पानी पीते हैं या तला-भुना अधिक खाते हैं, उनके साथ भी ये समस्या हो सकती है।- लंबे समय से आपको परेशानी है, तो इसकी वजह से दांत से जुड़ी दिक्कतों का खतरा बढ़ सकता है, गले में इंफेक्शन हो सकता और नींद आने में मुश्किल हो जाती है, इसे नजरअंदाज करना मुश्किल होता है। सोते वक्त गला सूख जाए तो क्या करें?आप कुछ सरल उपाय अपनाकर इस समस्या से आराम पा सकती हैं। सबसे पहले दिनभर में लगभग 3 से 4 लीटर पानी पीने की आदत डालें। कोशिश करें कि ज्यादा मात्रा में पानी शाम 7 बजे से पहले ही पी लें, ताकि रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना न पड़े। एसिड रिफ्लक्स कम करने और सांस लेने में आसानी के लिए सोते समय सिर के नीचे एक अतिरिक्त तकिया लगा सकती हैं। इसके अलावा गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीना भी लाभकारी माना जाता है, क्योंकि शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। वहीं रात के खाने के बाद शराब, कैफीन और बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन से दूरी बनाए रखें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।

PNSPNS
Mar 8, 2026 - 20:10
 0
Health Alert: रात में Dry Throat से टूटती है नींद? एक्सपर्ट से जानें 5 कारण और अचूक उपाय
अक्सर रात में गले में होने वाली खराश या सूखापन आपकी नींद में खलल डाल सकता है। यह समस्या कभी सर्दियों के मौसम में तो कभी मौसम के अचानक बदलने पर महसूस होती है। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। वैसे तो गला खराब होने पर दिन में भी परेशानी होती है, लेकिन रात के समय यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है और सोने में दिक्कत पैदा करती है। कई लोग इसे केवल सर्दी-जुकाम का लक्षण मान लेते हैं, जबकि ऐसा हमेशा नहीं होता। गले की इस परेशानी के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं, इसलिए इसके कारणों को समझना और सही उपाय अपनाना जरूरी है।

सोते वक्त क्यों सूख जाता है गला?

- हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि सोते समय सूखा और खराश भरा गला आपकी नींद में कई बार खलल डाल सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। क्या पता नींद के दौरान लार का कम बनना रात में गले के सूखेपन का कारण है, जिसे जेरोस्टोमिया (रात में मुंह सूखना) भी कहा जाता है। मुंह से सांस लेना, डिहाइड्रेशन, दवाओं या खराब वातावरण के कारण ऐसा हो सकता है।

- एलर्जी के कारण  ऐसा हो सकता है, साइनस में भी लोगों की ये परेशानी हो सकती है। जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स, जिसमें पेट का एसिड गले तक पहुंचकर जलन पैदा करता है। इसकी वजह से जो लोग कम पानी पीते हैं या तला-भुना अधिक खाते हैं, उनके साथ भी ये समस्या हो सकती है।

- लंबे समय से आपको परेशानी है, तो इसकी वजह से दांत से जुड़ी दिक्कतों का खतरा बढ़ सकता है, गले में इंफेक्शन हो सकता और नींद आने में मुश्किल हो जाती है, इसे नजरअंदाज करना मुश्किल होता है। 

सोते वक्त गला सूख जाए तो क्या करें?

आप कुछ सरल उपाय अपनाकर इस समस्या से आराम पा सकती हैं। सबसे पहले दिनभर में लगभग 3 से 4 लीटर पानी पीने की आदत डालें। कोशिश करें कि ज्यादा मात्रा में पानी शाम 7 बजे से पहले ही पी लें, ताकि रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना न पड़े। एसिड रिफ्लक्स कम करने और सांस लेने में आसानी के लिए सोते समय सिर के नीचे एक अतिरिक्त तकिया लगा सकती हैं। इसके अलावा गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीना भी लाभकारी माना जाता है, क्योंकि शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। वहीं रात के खाने के बाद शराब, कैफीन और बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन से दूरी बनाए रखें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow