सीरिया में सत्ता परिवर्तन के बाद, अवैध ड्रग 'कैप्टागन' के उत्पादन, बाज़ार को झटका - UNODC
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासनकाल में, ‘कैप्टागन’ नामक एक एक अवैध सिंथेटिक ड्रग के बड़े पैमाने पर उत्पादन, तस्करी व उससे मुनाफ़ा कमाने के आरोप लगते थे, जिसका मध्य पूर्व क्षेत्र में विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है. मगर, देश में सत्ता परिवर्तन के एक वर्ष बाद, संयुक्त राष्ट्र के एक नए विश्लेषण के आरम्भिक नतीजे दर्शाते हैं कि इस ड्रग के उत्पादन व तस्करी पर असर हुआ है.
What's Your Reaction?