सीमाओं से परे: Purple Festival 2025 में विकलांगता-नेतृत्व वाले नवाचारों की चमक
गोवा में अन्तराराष्ट्रीय Purple Festival 2025 में ऐसे नवाचार सामने आए, जो विकलांगता को लेकर बने पुराने पूर्वाग्रह बदलने में सक्षम हैं. भारत में संयुक्त राष्ट्र की साझेदारी के साथ, ‘पिच फ़ेस्ट: सीमाओं से परे नेतृत्व’ नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह केवल प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि जीवन के अनुभवों से निकली रचनात्मकता का उत्सव था, जहाँ विकलांग प्रतिभागियों ने समस्याएँ नहीं, बल्कि ऐसे व्यावहारिक समाधान पेश किए जो सबको साथ लेकर चलने और नेतृत्व की परिभाषा बदल देते हैं.