वाराणसी में महिला पर उसके लोको पायलट पति ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

वाराणसी में तैनात एक वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ने अपनी पत्नी और उसके भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय मिश्रा ने बताया कि रेलवे में वरिष्ठ सहायक लोको पायलट और बिहार के गया के मूल निवासी सुमित कुमार ने शनिवार को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी साक्षी उनकी हत्या करवाकर उनकी नौकरी हासिल करना चाहती हैं। मिश्रा ने बताया कि कुमार अपनी पत्नी के साथ चित्तूपुर में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुमार ने तहरीर में दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी और उसके भाई को उसकी हत्या की साजिश पर चर्चा करते हुए सुना था। कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसके भाई ने उसके साथ मारपीट की। मिश्रा ने कहा कि सुमित कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

PNSPNS
Apr 21, 2025 - 03:30
 0
वाराणसी में महिला पर उसके लोको पायलट पति ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

वाराणसी में तैनात एक वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ने अपनी पत्नी और उसके भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय मिश्रा ने बताया कि रेलवे में वरिष्ठ सहायक लोको पायलट और बिहार के गया के मूल निवासी सुमित कुमार ने शनिवार को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी साक्षी उनकी हत्या करवाकर उनकी नौकरी हासिल करना चाहती हैं।

मिश्रा ने बताया कि कुमार अपनी पत्नी के साथ चित्तूपुर में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुमार ने तहरीर में दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी और उसके भाई को उसकी हत्या की साजिश पर चर्चा करते हुए सुना था। कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसके भाई ने उसके साथ मारपीट की। मिश्रा ने कहा कि सुमित कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow