राम भक्तों पर गोली चलाने वाले.... Hathras में CM Yogi का Akhilesh Yadav पर वार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हाथरस के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे। अपने इस दौरे पर सीएम योगी ने हाथरस की जनता को 548 करोड़ रुपये की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। उन्होंने वहां लोकल प्रोडक्ट्स के स्टॉल्स का मुआयना किया, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक बांटे और साथ ही छोटे बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन भी कराया।राम भक्तों पर गोली चलाने वाले अब अयोध्या की बात कर रहे हैंप्रोग्राम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के एक बयान पर जमकर चुटकी ली। योगी ने कहा, "अखिलेश यादव कह रहे हैं कि उनकी सरकार आएगी तो वे अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएंगे। अरे, आप क्या बनाएंगे! अपना इतिहास तो देखिए, राम भक्तों पर गोली आप ही के लोगों और आपकी सरकार ने चलाई थी।" उन्होंने आगे कहा कि आज जब पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या त्रेता युग जैसी चमक रही है, तो विपक्ष के मुंह में भी पानी आने लगा है। #WATCH Hathras | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, "I was reading a statement by SP President Akhilesh Yadav yesterday. He was saying that if his government came to power, he would transform Ayodhya into a 'religious city.' What kind of religious city would you… pic.twitter.com/x3T8rT36Dy— ANI (@ANI) June 28, 2026 इसे भी पढ़ें: Kailash Mansarovar Yatra: काठमांडू में फंसे 52 भारतीय श्रद्धालु, MEA ने जारी की एडवाइजरीपैसे के डायवर्जन पर सीएम योगी का बड़ा बयानसीएम योगी ने सपा सरकार के पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि उनके समय में थानों और जेलों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक थी और कांवड़ यात्रा पर भी बैन लगा दिया गया था। उन्होंने कहा, "आज हाथरस में 22 से ज्यादा मंदिरों का सुंदरीकरण हुआ है। क्या यह सपा के राज में मुमकिन था? बिल्कुल नहीं, क्योंकि उनके समय में विकास का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल के लिए जाता था। हमारी सरकार ने वही पैसा मंदिरों की तरफ डायवर्ट किया है, क्योंकि कब्रिस्तान की नहीं, आस्था के केंद्र मंदिरों की जरूरत है।" इसे भी पढ़ें: Muharram के जुलूस में इम्युनिटी बूस्टर के नाम पर बांटा चूहे मारने का जहर, आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्टअयोध्या की चिंता छोड़ें, अखिलेश को योगी की सलाहयोगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि अयोध्या को राम भक्तों ने पहले ही पूरी तरह सजा और संवार दिया है। अब वे उसकी चिंता छोड़ें, अपने पुराने किए पर पश्चाताप करें और एक बार जाकर रामलला के दर्शन कर लें ताकि उन्हें थोड़ी सद्बुद्धि आए। सीएम ने चैलेंज देते हुए कहा, "अगर आप सचमुच खुद को धार्मिक दिखाना चाहते हैं, तो अब मथुरा-वृंदावन और श्री कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलिए। कहिए कि राम जन्मभूमि आंदोलन की तरह कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए।"मुल्ला-मौलवियों के सामने घुटने टेकने वाले विकास क्या करेंगे?सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए कहा कि उनकी सरकार मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं को वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं देने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। लेकिन विपक्ष में इसके लिए हिम्मत नहीं है। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा, "आपके पास मुल्ला और मौलवियों के सामने घुटने टेकने के सिवाय कोई और एजेंडा नहीं है। आपके पास अयोध्या, मथुरा या काशी की पौराणिक पहचान को बचाने की कोई सोच नहीं है। इसलिए जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करिए और 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' वाली कहावत को सच मत करिए। अयोध्या अपनी पहचान के लिए किसी की मोहताज नहीं है।"

PNSPNS
Jun 28, 2026 - 16:36
 0
राम भक्तों पर गोली चलाने वाले.... Hathras में CM Yogi का Akhilesh Yadav पर वार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हाथरस के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे। अपने इस दौरे पर सीएम योगी ने हाथरस की जनता को 548 करोड़ रुपये की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। उन्होंने वहां लोकल प्रोडक्ट्स के स्टॉल्स का मुआयना किया, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक बांटे और साथ ही छोटे बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन भी कराया।

राम भक्तों पर गोली चलाने वाले अब अयोध्या की बात कर रहे हैं

प्रोग्राम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के एक बयान पर जमकर चुटकी ली। योगी ने कहा, "अखिलेश यादव कह रहे हैं कि उनकी सरकार आएगी तो वे अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएंगे। अरे, आप क्या बनाएंगे! अपना इतिहास तो देखिए, राम भक्तों पर गोली आप ही के लोगों और आपकी सरकार ने चलाई थी।" उन्होंने आगे कहा कि आज जब पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या त्रेता युग जैसी चमक रही है, तो विपक्ष के मुंह में भी पानी आने लगा है।


इसे भी पढ़ें: Kailash Mansarovar Yatra: काठमांडू में फंसे 52 भारतीय श्रद्धालु, MEA ने जारी की एडवाइजरी


पैसे के डायवर्जन पर सीएम योगी का बड़ा बयान

सीएम योगी ने सपा सरकार के पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि उनके समय में थानों और जेलों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक थी और कांवड़ यात्रा पर भी बैन लगा दिया गया था। उन्होंने कहा, "आज हाथरस में 22 से ज्यादा मंदिरों का सुंदरीकरण हुआ है। क्या यह सपा के राज में मुमकिन था? बिल्कुल नहीं, क्योंकि उनके समय में विकास का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल के लिए जाता था। हमारी सरकार ने वही पैसा मंदिरों की तरफ डायवर्ट किया है, क्योंकि कब्रिस्तान की नहीं, आस्था के केंद्र मंदिरों की जरूरत है।"
 

इसे भी पढ़ें: Muharram के जुलूस में इम्युनिटी बूस्टर के नाम पर बांटा चूहे मारने का जहर, आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट


अयोध्या की चिंता छोड़ें, अखिलेश को योगी की सलाह

योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि अयोध्या को राम भक्तों ने पहले ही पूरी तरह सजा और संवार दिया है। अब वे उसकी चिंता छोड़ें, अपने पुराने किए पर पश्चाताप करें और एक बार जाकर रामलला के दर्शन कर लें ताकि उन्हें थोड़ी सद्बुद्धि आए। सीएम ने चैलेंज देते हुए कहा, "अगर आप सचमुच खुद को धार्मिक दिखाना चाहते हैं, तो अब मथुरा-वृंदावन और श्री कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलिए। कहिए कि राम जन्मभूमि आंदोलन की तरह कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए।"

मुल्ला-मौलवियों के सामने घुटने टेकने वाले विकास क्या करेंगे?

सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए कहा कि उनकी सरकार मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं को वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं देने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। लेकिन विपक्ष में इसके लिए हिम्मत नहीं है। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा, "आपके पास मुल्ला और मौलवियों के सामने घुटने टेकने के सिवाय कोई और एजेंडा नहीं है। आपके पास अयोध्या, मथुरा या काशी की पौराणिक पहचान को बचाने की कोई सोच नहीं है। इसलिए जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करिए और 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' वाली कहावत को सच मत करिए। अयोध्या अपनी पहचान के लिए किसी की मोहताज नहीं है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow