मुंबई इवेंट में Baby Bump फ्लॉन्ट करती नजर आईं Samantha Ruth Prabhu, पैपराजी को दिए पोज

अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी का खूबसूरत दौर एन्जॉय कर रही हैं। जल्द ही वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेने वाली हैं। इससे पहले सामंथा अपने सभी प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में व्यस्त हैं।मुंबई इवेंट में बेबी बंप के साथ आईं नजरहाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट में सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान खींच लिया। इस दौरान वह ब्लैक जंपसूट में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। इवेंट में मौजूद पापाराजी के लिए सामंथा ने मुस्कुराते हुए पोज दिए और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। View this post on Instagram A post shared by Zoom TV (@zoomtv)  इसे भी पढ़ें: Delhi HC का बड़ा आदेश, Salman Khan की याचिका पर Kala Hiran Movie के सारे लिंक हटाने के निर्देशसक्सेस इवेंट में की थी प्रेग्नेंसी की पुष्टिसामंथा ने अपनी फिल्म 'मां इंती बंगारम' के सक्सेस इवेंट के दौरान प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि की थी। इस मौके पर उन्होंने कहा था, 'सॉरी गाइज, मुझे एक और छोटा ब्रेक लेना होगा। इसके बाद मैं फिर वापस आऊंगी। अब मुझे मैटरनिटी लीव पर जाना है, लेकिन मैं बहुत खुश हूं।'साल 2025 में की थी राज निदिमोरु से शादीसामंथा रूथ प्रभु ने 1 दिसंबर 2025 को फिल्म निर्माता राज निदिमोरु से शादी की थी। दोनों की शादी बेहद सादगी से हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के कुछ महीनों बाद सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इसे भी पढ़ें: 'प्रेग्नेंसी के दौरान मिला धोखा': YouTuber Anurag Dobhal ने पत्नी रितिका पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे से न मिलने देने का भी किया दावावर्कफ्रंट पर भी रहीं चर्चा मेंवर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा आखिरी बार फिल्म 'मां इंती बंगारम' में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म में सामंथा के दमदार एक्शन सीन्स की भी काफी तारीफ हुई।

PNSPNS
Jul 29, 2026 - 11:02
 0
मुंबई इवेंट में Baby Bump फ्लॉन्ट करती नजर आईं Samantha Ruth Prabhu, पैपराजी को दिए पोज
अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी का खूबसूरत दौर एन्जॉय कर रही हैं। जल्द ही वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेने वाली हैं। इससे पहले सामंथा अपने सभी प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में व्यस्त हैं।

मुंबई इवेंट में बेबी बंप के साथ आईं नजर

हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट में सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान खींच लिया। इस दौरान वह ब्लैक जंपसूट में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। इवेंट में मौजूद पापाराजी के लिए सामंथा ने मुस्कुराते हुए पोज दिए और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।


 

इसे भी पढ़ें: Delhi HC का बड़ा आदेश, Salman Khan की याचिका पर Kala Hiran Movie के सारे लिंक हटाने के निर्देश


सक्सेस इवेंट में की थी प्रेग्नेंसी की पुष्टि

सामंथा ने अपनी फिल्म 'मां इंती बंगारम' के सक्सेस इवेंट के दौरान प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि की थी। इस मौके पर उन्होंने कहा था, 'सॉरी गाइज, मुझे एक और छोटा ब्रेक लेना होगा। इसके बाद मैं फिर वापस आऊंगी। अब मुझे मैटरनिटी लीव पर जाना है, लेकिन मैं बहुत खुश हूं।'

साल 2025 में की थी राज निदिमोरु से शादी

सामंथा रूथ प्रभु ने 1 दिसंबर 2025 को फिल्म निर्माता राज निदिमोरु से शादी की थी। दोनों की शादी बेहद सादगी से हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के कुछ महीनों बाद सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की।
 

इसे भी पढ़ें: 'प्रेग्नेंसी के दौरान मिला धोखा': YouTuber Anurag Dobhal ने पत्नी रितिका पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे से न मिलने देने का भी किया दावा


वर्कफ्रंट पर भी रहीं चर्चा में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा आखिरी बार फिल्म 'मां इंती बंगारम' में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म में सामंथा के दमदार एक्शन सीन्स की भी काफी तारीफ हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow