बैन का कोई असर नहीं, इस महीने से शुरू होगी Ranveer Singh की Pralay की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज द्वारा जारी नॉन-कॉपरेशन नोटिस को लेकर चर्चा में हैं। इस विवाद पर राखी सावंत सहित इंडस्ट्री के कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, इस पूरे विवाद का रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। उनकी अगली बड़ी फिल्म 'प्रलय' को लेकर एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है।अगस्त में शुरू होगी 'प्रलय' की शूटिंग'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' जैसी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली फिल्मों के बाद, रणवीर सिंह जल्द ही 'प्रलय' में नजर आएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह इस साल अगस्त में फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चल रहे विवाद का इस प्रोजेक्ट पर कोई असर नहीं पड़ा है। सब कुछ तय योजना के अनुसार ही चल रहा है और अगस्त में फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। इसे भी पढ़ें: Success के नशे में चूर Honey Singh खुद को समझने लगे थे भगवान, नशे की लत पर SRK-Akshay ने दी थी ये सलाहजॉम्बीज पर आधारित होगी कहानीरणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी रोमांच है। यह एक पोस्ट-अपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी कहानी पूरी तरह तबाह हो चुकी मुंबई शहर पर आधारित है। फिल्म में आधुनिक एआई (AI) तकनीक का इस्तेमाल करके शहर का डरावना और बर्बाद रूप पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता करेंगे, जो मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं और इससे पहले 'स्कैम 1992' और 'लूटेरे' जैसी चर्चित सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं।

PNSPNS
May 29, 2026 - 09:43
 0
बैन का कोई असर नहीं, इस महीने से शुरू होगी Ranveer Singh की Pralay की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज द्वारा जारी नॉन-कॉपरेशन नोटिस को लेकर चर्चा में हैं। इस विवाद पर राखी सावंत सहित इंडस्ट्री के कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, इस पूरे विवाद का रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। उनकी अगली बड़ी फिल्म 'प्रलय' को लेकर एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है।

अगस्त में शुरू होगी 'प्रलय' की शूटिंग

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' जैसी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली फिल्मों के बाद, रणवीर सिंह जल्द ही 'प्रलय' में नजर आएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह इस साल अगस्त में फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चल रहे विवाद का इस प्रोजेक्ट पर कोई असर नहीं पड़ा है। सब कुछ तय योजना के अनुसार ही चल रहा है और अगस्त में फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।
 

इसे भी पढ़ें: Success के नशे में चूर Honey Singh खुद को समझने लगे थे भगवान, नशे की लत पर SRK-Akshay ने दी थी ये सलाह


जॉम्बीज पर आधारित होगी कहानी

रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी रोमांच है। यह एक पोस्ट-अपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी कहानी पूरी तरह तबाह हो चुकी मुंबई शहर पर आधारित है। फिल्म में आधुनिक एआई (AI) तकनीक का इस्तेमाल करके शहर का डरावना और बर्बाद रूप पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता करेंगे, जो मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं और इससे पहले 'स्कैम 1992' और 'लूटेरे' जैसी चर्चित सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow