Success के नशे में चूर Honey Singh खुद को समझने लगे थे भगवान, नशे की लत पर SRK-Akshay ने दी थी ये सलाह

पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने एक हालिया इंटरव्यू की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के अच्छे और बुरे दोनों दौर के बारे में खुलकर बात की। हनी सिंह ने बताया कि जब वे सफलता के शिखर पर थे, तब वे ड्रग्स की लत का शिकार हो चुके थे। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार से जुड़ी एक अहम बात भी शेयर की, जो उन्हें अक्सर समझाया करते थे।'खुद को भगवान समझने लगा था'एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि साल 2013 और 2014 में जब उनका करियर ऊंचाइयों पर था, तब वे पूरी तरह होश में नहीं थे। कम उम्र में मिली बेहिसाब सफलता और पैसे के कारण उनका स्वभाव बदल गया था और वे दूसरों का सम्मान करना भूल गए थे। हनी सिंह ने बताया कि वे इतने अहंकारी हो गए थे कि खुद को भगवान समझने लगे थे। इसी दौरान ड्रग्स की लत की वजह से उनकी मानसिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी, और आज उन्हें अपने उस पुराने रूप से नफरत होती है। इसे भी पढ़ें: CINTAA बनाम FWICE! Ranveer Singh विवाद पर एसोसिएशन हेड Poonam Dhillon ने उठाए सवाल, बातचीत के जरिए समाधान की वकालतशाहरुख खान और अक्षय कुमार ने दी थी सलाहहनी सिंह ने साफ किया कि वे अपनी इस हालत के लिए फिल्म इंडस्ट्री को जिम्मेदार नहीं मानते। उन्होंने कहा कि उन्हें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला, जो बेहद सीधे और सरल हैं। हनी सिंह ने बताया कि शाहरुख खान और अक्षय कुमार अक्सर उन्हें ड्रग्स से दूर रहने की सलाह देते थे। शाहरुख खान ने तो कई बार उनसे कहा था कि यह नशा उन्हें एक दिन पूरी तरह बर्बाद और खत्म कर देगा।

PNSPNS
May 29, 2026 - 09:43
 0
Success के नशे में चूर Honey Singh खुद को समझने लगे थे भगवान, नशे की लत पर SRK-Akshay ने दी थी ये सलाह
पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने एक हालिया इंटरव्यू की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के अच्छे और बुरे दोनों दौर के बारे में खुलकर बात की। हनी सिंह ने बताया कि जब वे सफलता के शिखर पर थे, तब वे ड्रग्स की लत का शिकार हो चुके थे। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार से जुड़ी एक अहम बात भी शेयर की, जो उन्हें अक्सर समझाया करते थे।

'खुद को भगवान समझने लगा था'

एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि साल 2013 और 2014 में जब उनका करियर ऊंचाइयों पर था, तब वे पूरी तरह होश में नहीं थे। कम उम्र में मिली बेहिसाब सफलता और पैसे के कारण उनका स्वभाव बदल गया था और वे दूसरों का सम्मान करना भूल गए थे। हनी सिंह ने बताया कि वे इतने अहंकारी हो गए थे कि खुद को भगवान समझने लगे थे। इसी दौरान ड्रग्स की लत की वजह से उनकी मानसिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी, और आज उन्हें अपने उस पुराने रूप से नफरत होती है।
 

इसे भी पढ़ें: CINTAA बनाम FWICE! Ranveer Singh विवाद पर एसोसिएशन हेड Poonam Dhillon ने उठाए सवाल, बातचीत के जरिए समाधान की वकालत


शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने दी थी सलाह

हनी सिंह ने साफ किया कि वे अपनी इस हालत के लिए फिल्म इंडस्ट्री को जिम्मेदार नहीं मानते। उन्होंने कहा कि उन्हें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला, जो बेहद सीधे और सरल हैं। हनी सिंह ने बताया कि शाहरुख खान और अक्षय कुमार अक्सर उन्हें ड्रग्स से दूर रहने की सलाह देते थे। शाहरुख खान ने तो कई बार उनसे कहा था कि यह नशा उन्हें एक दिन पूरी तरह बर्बाद और खत्म कर देगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow