Imran Khan के समर्थकों का Pakistan में प्रदर्शन, 100 से अधिक PTI कार्यकर्ता गिरफ्तार

लाहौर, पांच अगस्त पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कैद के तीन साल पूरे होने पर उनके समर्थकों ने बुधवार को पुलिस की कार्रवाई के बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया। इस दौरान 100 से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। पंजाब और सिंध प्रांतों में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में एक रैली आयोजित की गई, जहां खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) सत्ता में है। पंजाब में पुलिस ने लाहौर, मियांवाली और रावलपिंडी में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और पीटीआई के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। लाहौर के मॉल रोड पर पुलिस ने खान की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में दंगा नियंत्रण पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करते हुए दिखाया गया है। कुछ पत्रकारों के साथ भी पुलिस ने कथित तौर पर मारपीट की, जिसके बाद मीडिया संगठनों ने विरोध जताया। पीटीआई की पंजाब इकाई के महासचिव चौधरी बिलाल एजाज ने कहा कि लाहौर में गिरफ्तार किए गए 25 अन्य लोगों में पार्टी के पांच विधायक भी शामिल हैं।उन्होंने कहा, दमन, उत्पीड़न और फासीवाद के इस दौर के बावजूद पंजाब में बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध रैलियां निकालीं और इमरान खान के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। पीटीआई के अनुसार, मियांवाली, रावलपिंडी और पंजाब के अन्य हिस्सों में उसके कम से कम 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

PNSPNS
Aug 7, 2026 - 10:46
 0
Imran Khan के समर्थकों का Pakistan में प्रदर्शन, 100 से अधिक PTI कार्यकर्ता गिरफ्तार

लाहौर, पांच अगस्त पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कैद के तीन साल पूरे होने पर उनके समर्थकों ने बुधवार को पुलिस की कार्रवाई के बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया। इस दौरान 100 से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। पंजाब और सिंध प्रांतों में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में एक रैली आयोजित की गई, जहां खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) सत्ता में है। पंजाब में पुलिस ने लाहौर, मियांवाली और रावलपिंडी में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और पीटीआई के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। लाहौर के मॉल रोड पर पुलिस ने खान की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में दंगा नियंत्रण पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करते हुए दिखाया गया है। कुछ पत्रकारों के साथ भी पुलिस ने कथित तौर पर मारपीट की, जिसके बाद मीडिया संगठनों ने विरोध जताया। पीटीआई की पंजाब इकाई के महासचिव चौधरी बिलाल एजाज ने कहा कि लाहौर में गिरफ्तार किए गए 25 अन्य लोगों में पार्टी के पांच विधायक भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, दमन, उत्पीड़न और फासीवाद के इस दौर के बावजूद पंजाब में बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध रैलियां निकालीं और इमरान खान के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। पीटीआई के अनुसार, मियांवाली, रावलपिंडी और पंजाब के अन्य हिस्सों में उसके कम से कम 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow