प्रियंका गांधी नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव से पहले केरल पहुंचीं

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव से पहले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को केरल पहुंचीं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका देर शाम यहां करीपुर हवाई अड्डे पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ और अन्य पार्टी नेताओं ने प्रियंका का स्वागत किया। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका शनिवार को कलपेट्टा, मनंतवाडी, सुल्तान बाथरी और थिरुवंबाडी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। सूत्रों ने बताया कि रविवार को वह वंडूर और नीलांबुर विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून होगा और नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे।

PNSPNS
Jun 15, 2025 - 03:30
 0
प्रियंका गांधी नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव से पहले केरल पहुंचीं

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव से पहले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को केरल पहुंचीं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका देर शाम यहां करीपुर हवाई अड्डे पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ और अन्य पार्टी नेताओं ने प्रियंका का स्वागत किया।

सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका शनिवार को कलपेट्टा, मनंतवाडी, सुल्तान बाथरी और थिरुवंबाडी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। सूत्रों ने बताया कि रविवार को वह वंडूर और नीलांबुर विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून होगा और नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow