नोएडा में निर्माणाधीन मार्केट का लेंटर गिरा, शटरिंग टूटने से महिला समेत तीन मजदूर घायल

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-33 में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाए जा रहे एक निर्माणाधीन मार्केट में लेंटर डालते समय शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे की चपेट में आने से वहाँ काम कर रहे एक महिला समेत तीन मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीमों ने मलबे को हटाकर उसमें दबे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल हुए तीन मजदूरों में से दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।सेक्टर-24 के थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-33 में निर्माणाधीन मार्केट के निर्माण का ठेका बबलू नामक ठेकेदार के पास है। रविवार शाम जब वहां काम चल रहा था, तभी अचानक लेंटर डालने के लिए लगाई गई शटरिंग ढह गई।पुलिस के अनुसार, इस हादसे में घायल हुए मजदूरों की पहचान संजना देवी (35 वर्ष), प्यारेलाल (40 वर्ष) और शिवलाल (37 वर्ष) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार बबलू को हिरासत में ले लिया है और उससे हादसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

PNSPNS
Jul 12, 2026 - 22:27
 0
नोएडा में निर्माणाधीन मार्केट का लेंटर गिरा, शटरिंग टूटने से महिला समेत तीन मजदूर घायल

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-33 में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाए जा रहे एक निर्माणाधीन मार्केट में लेंटर डालते समय शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे की चपेट में आने से वहाँ काम कर रहे एक महिला समेत तीन मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीमों ने मलबे को हटाकर उसमें दबे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल हुए तीन मजदूरों में से दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

सेक्टर-24 के थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-33 में निर्माणाधीन मार्केट के निर्माण का ठेका बबलू नामक ठेकेदार के पास है। रविवार शाम जब वहां काम चल रहा था, तभी अचानक लेंटर डालने के लिए लगाई गई शटरिंग ढह गई।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में घायल हुए मजदूरों की पहचान संजना देवी (35 वर्ष), प्यारेलाल (40 वर्ष) और शिवलाल (37 वर्ष) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार बबलू को हिरासत में ले लिया है और उससे हादसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow