ठाणे में टायर की दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार सुबह एक टायर और पंक्चर मरम्मत करने की दुकान में आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के नियंत्रण कक्ष को सुबह 5:15 बजे शिल-फाटा क्षेत्र स्थित दुकान में आग लगने की सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दुकान में रखे टायर पूरी तरह जल गए और आग के कारण इलाके में दुर्गंध फैल गई। स्थानीय दमकल कर्मी, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सदस्य, पुलिस और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने वाली निजी कंपनी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह 6:35 बजे काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

PNSPNS
Jun 29, 2025 - 12:40
 0
ठाणे में टायर की दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार सुबह एक टायर और पंक्चर मरम्मत करने की दुकान में आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के नियंत्रण कक्ष को सुबह 5:15 बजे शिल-फाटा क्षेत्र स्थित दुकान में आग लगने की सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दुकान में रखे टायर पूरी तरह जल गए और आग के कारण इलाके में दुर्गंध फैल गई।

स्थानीय दमकल कर्मी, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सदस्य, पुलिस और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने वाली निजी कंपनी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह 6:35 बजे काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow