"जेवर से दुनिया तक नई उड़ान, पूजा-अर्चना के साथ नोएडा एयरपोर्ट संचालन का शुभारंभ"

जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में आज दिनांक 11 जून 2026 को आयोजित पूजा समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ एयरपोर्ट के नए अध्याय का शुभारंभ किया गया। टर्मिनल फोरकोर्ट एरिया (ईस्ट साइड) में आयोजित इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति, समृद्धि एवं सफल संचालन की कामना की। इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डे नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास, निवेश, रोजगार और वैश्विक पहचान का प्रतीक बनने जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा जेवर क्षेत्र आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है।"जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि "भारतीय संस्कृति में हर शुभ कार्य की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं वैदिक परंपराओं के साथ करने की परंपरा रही है। इसी भावना के साथ एयरपोर्ट के नए चरण का शुभारंभ सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक वातावरण एवं मंगलकामनाओं के बीच किया गया।" जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि "यह हवाई अड्डा आने वाले समय में लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी तथा व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।"जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अंत में  बताया कि "नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से फ्लाइट सेवाओं का संचालन प्रारंभ होने जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। एयरपोर्ट के संचालन से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा जेवर क्षेत्र देश के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक एवं औद्योगिक केंद्रों में शामिल होगा।" जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं एवं संचालन तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने चेक-इन काउंटर, टिकट एवं एयरलाइन सहायता बूथ, इमिग्रेशन बूथ, सुरक्षा जांच काउंटर, कस्टम विभाग, सूचना एवं सहायता केंद्र, बैगेज सहायता काउंटर, मेडिकल एवं इमरजेंसी सहायता बूथ, टैक्सी एवं परिवहन सहायता केंद्र, वीआईपी लाउंज सुविधा, पुलिस सहायता बूथ, फायर एवं आपातकालीन सेवा यूनिट, डिजिटल सूचना एवं शिकायत निवारण केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।इस अवसर पर नोएडा एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया, वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतू समरा, मुख्य परिचालन अधिकारी किरण जैन, ओआरएटी हेड जान विक्की, हेड एआरएफएफ विनोद कुमार, अभिषेक नाथ, भारती कलप्पा, परविंद कुमार सरोज, सुरभि राणा, दिनेश जमवाल तथा टाटा प्रोजेक्ट डायरेक्टर उन्नी कृष्णा के साथ साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

PNSPNS
Jun 12, 2026 - 09:12
 0
"जेवर से दुनिया तक नई उड़ान, पूजा-अर्चना के साथ नोएडा एयरपोर्ट संचालन का शुभारंभ"
जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में आज दिनांक 11 जून 2026 को आयोजित पूजा समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ एयरपोर्ट के नए अध्याय का शुभारंभ किया गया। टर्मिनल फोरकोर्ट एरिया (ईस्ट साइड) में आयोजित इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति, समृद्धि एवं सफल संचालन की कामना की। इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डे नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास, निवेश, रोजगार और वैश्विक पहचान का प्रतीक बनने जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा जेवर क्षेत्र आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है।"

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि "भारतीय संस्कृति में हर शुभ कार्य की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं वैदिक परंपराओं के साथ करने की परंपरा रही है। इसी भावना के साथ एयरपोर्ट के नए चरण का शुभारंभ सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक वातावरण एवं मंगलकामनाओं के बीच किया गया।" जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि "यह हवाई अड्डा आने वाले समय में लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी तथा व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।"

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अंत में  बताया कि "नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से फ्लाइट सेवाओं का संचालन प्रारंभ होने जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। एयरपोर्ट के संचालन से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा जेवर क्षेत्र देश के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक एवं औद्योगिक केंद्रों में शामिल होगा।" जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं एवं संचालन तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने चेक-इन काउंटर, टिकट एवं एयरलाइन सहायता बूथ, इमिग्रेशन बूथ, सुरक्षा जांच काउंटर, कस्टम विभाग, सूचना एवं सहायता केंद्र, बैगेज सहायता काउंटर, मेडिकल एवं इमरजेंसी सहायता बूथ, टैक्सी एवं परिवहन सहायता केंद्र, वीआईपी लाउंज सुविधा, पुलिस सहायता बूथ, फायर एवं आपातकालीन सेवा यूनिट, डिजिटल सूचना एवं शिकायत निवारण केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।

इस अवसर पर नोएडा एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया, वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतू समरा, मुख्य परिचालन अधिकारी किरण जैन, ओआरएटी हेड जान विक्की, हेड एआरएफएफ विनोद कुमार, अभिषेक नाथ, भारती कलप्पा, परविंद कुमार सरोज, सुरभि राणा, दिनेश जमवाल तथा टाटा प्रोजेक्ट डायरेक्टर उन्नी कृष्णा के साथ साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow