इस समय गर्मी बढ़ती है जा रही है। तापमान का पारा हाई होता जा रहा है। कई जगहों पर इस समय 45 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। असल में भारत मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में तापमान और अधिक बढ़ जाएगा। इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना भी जरुरी है। भीषण गर्मी में खुद को सुरक्षित रखने के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं है। वैसे मानव शरीर का औसत तापमान 36.9 डिग्री माना जाता है, लेकिन जब आसपास तापमान बढ़ने लगा है, तो हमारा शरीर हीट अब्जॉर्ब करना शुरु कर देता है और जिस वजह से सेहत बिगड़ने लगती है। इसे बैलेंस करने के लिए शरीर भी कुछ प्रतिक्रिया देता है और पसीना ज्यादा आता है। आइए आपको बताते हैं कैसे गर्मी में खुद का बचाव करें।
बढ़ते तापमान के बीच खुद को सुरक्षित कैसे रखें?
- प्रतिदिन 3-4 लीटर पानी जरुर पिएं, जिससे शरीर हाइड्रेट रहें। इस मौसम में एल्कोहल का सेवन करने से बिल्कुल बचें और कैफीन जैसै कि चाय-कॉफी भी कम से कम लें।
- बाहर निकलते वक्त टोपी और सनग्लासेस जरुर पहनें और कॉटन के ढीले कपड़े पहनें। दोपहर 11 से 4 के बीच बाहर कम ही निकलें। सुबह या शाम को ही बाहर जाएं।
- यदि आपको उल्टी आना, चक्कर आना, हार्टबीट बढ़ना, सोचने-समझने में मुश्किल होना या सिर में तेज दर्द जैसे संकेत नजर आएं, तो तुरंत धूप से किसी ठंडी जगह पर जाएं। इसके बाद कपड़े हल्का गीला कर लें और इलेक्ट्रोलाइट को पानी में मिला लो और फिर इसको पी ले।
- गर्मियों में लू से बच्चों और बुजुर्गों को बचना जरुरी है। भीषण गर्मी में इनका ख्याल रखना बेहद जरुरी है। वहीं, जिन लोगों को दिल की बीमारी या डायबिटीज है, उन्हें भी इस वक्त पर अपना खास ख्याल रखना चाहिए।
- अपनी डाइट में खीरा तरबूज और संतरे को जरुर शामिल करें। इनमें अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है। घर को हमेशा एसी या पंखा से ठंडा रखें। इस समय पर किसी को भी पार्क की हुई गाड़ी में बिल्कुल न छोड़ें।
- अगर आपको लू लगने के जरा से भी संकेत दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, जिससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी। ऐसे में खुद को डिहाइड्रेट न रखेंष
- यदि आपका मुंह अधिक सूख रहा है, गहरे पीले रंग का यूरिन आ रहा है, मांसपेशियों में दर्द रहता है या कमजोरी महसूस होती है, तो इन चीजों पर ध्यान जरुर दें।