जरांगे को आजाद मैदान में एक और दिन अनशन जारी रखने की अनुमति दी गई

पुलिस ने शुक्रवार को कार्यकर्ता मनोज जारंगे को मराठा आरक्षण के लिए दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान में एक और दिन के लिए अनशन जारी रखने की अनुमति दे दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शुक्रवार सुबह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने वाले कार्यकर्ता को शुरुआत में केवल एक दिन के लिए मैदान में रहने की अनुमति दी गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंबई उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अनुमति की अवधि शाम छह बजे समाप्त हो गई, लेकिन आयोजकों ने समय बढ़ाने का अनुरोध किया था और आजाद मैदान पुलिस थाने ने उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया। शुक्रवार को जब जरांगे के हजारों समर्थक दक्षिण मुंबई पहुंचे तो इलाके में सड़क यातायात लगभग ठप हो गया। जरांगे की मांग है कि सभी मराठा को कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए। कुनबी कृषि प्रधान समुदाय है, जो ओबीसी श्रेणी में शामिल है। ओबीसी श्रेणी में शामिल होने से मराठा को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का लाभ मिलेगा।

PNSPNS
Aug 30, 2025 - 04:30
 0
जरांगे को आजाद मैदान में एक और दिन अनशन जारी रखने की अनुमति दी गई

पुलिस ने शुक्रवार को कार्यकर्ता मनोज जारंगे को मराठा आरक्षण के लिए दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान में एक और दिन के लिए अनशन जारी रखने की अनुमति दे दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार सुबह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने वाले कार्यकर्ता को शुरुआत में केवल एक दिन के लिए मैदान में रहने की अनुमति दी गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंबई उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अनुमति की अवधि शाम छह बजे समाप्त हो गई, लेकिन आयोजकों ने समय बढ़ाने का अनुरोध किया था और आजाद मैदान पुलिस थाने ने उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया।

शुक्रवार को जब जरांगे के हजारों समर्थक दक्षिण मुंबई पहुंचे तो इलाके में सड़क यातायात लगभग ठप हो गया। जरांगे की मांग है कि सभी मराठा को कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए। कुनबी कृषि प्रधान समुदाय है, जो ओबीसी श्रेणी में शामिल है। ओबीसी श्रेणी में शामिल होने से मराठा को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का लाभ मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow