ग़ाज़ा: अन्तरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल की तैनाती के लिए, सुरक्षा परिषद की स्वीकृति पर ज़ोर
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि ग़ाज़ा पट्टी में स्थिति में किसी भी प्रकार के बदलाव के दौरान उसकी पश्चिमी तट के साथ एकता और इसराइल व फ़लस्तीन के बीच दो-राष्ट्र समाधान को बरक़रार रखा जाना होगा. उन्होंने ग़ाज़ा में स्थिरीकरण बल की तैनाती की सम्भावना पर कहा कि सुरक्षा परिषद की स्वीकृति से ही इसे आगे बढ़ाना होगा.
What's Your Reaction?