ईरान में प्रदर्शनकारियों के दमन, 'सैन्य हमलों की आशंका' पर गहरी चिन्ता
ईरान में पिछले तीन सप्ताह से जारी विरोध प्रदर्शन, देश भर में एक व्यापक उथलपुथल में तब्दील हो गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हुई हैं. राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए यूएन सहायक महासचिव मार्था पॉबी ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा कि प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध अत्यधिक बल प्रयोग से बचा जाना होगा और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी. उन्होंने साथ ही, ईरान पर सम्भावित सैन्य हमलों के सम्बन्ध में जारी सार्वजनिक वक्तव्यों पर आगाह किया कि हालात को बद से बदतर बनाने वाले ऐसे किसी भी क़दम को रोकना होगा.
What's Your Reaction?