गरबा-डांडिया नाइट्स का असली मजा Delhi-NCR की इन जगहों पर मिलेगा, नवरात्रि में एक बार जरुर जाएं

फेस्टिवल शुरु होते ही उत्साह और जश्न शुरु हो जाता है। नवरात्रि में डांडिया और गरबा नाइट्स खेलने का एक अलग ही मजा आता है। शारदीय नवरात्रि के दौरान पूरे देश में हर जगह-जगह पर गरबा और डांडिया नाइट्स के आयोजन होते हैं। इन आयोजनों में लोग ट्रेडिसनल घाघरा-चोली पहनकर और अच्छे से सजकर गरबा और डांडिया खेलते हैं। दिल्ली और एनसीआर में कई जगहों पर गरबा और डांडिया नाइट्स आयोजित किए जाते हैं, जिनमें लाइव म्यूजिक, ढोल की थाप और स्वादिष्ट व्यंजन शामिल होते हैं। इन आयोजनों में भाग लेकर आप नवरात्रि पर्व का जश्न और उत्साह का अनुभव कर सकते हैं और देवी दुर्गा की भक्ति में शामिल हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं दिल्ली-एनसीआर के ये जगहें, जहां पर डांडिया नाइट्स और गरबा का शानदार मजा ले सकते हैं।द्वारका गरबा नाइट, दिल्लीगरबा लवर्स के लिए दिल्ली के द्वारका में अयोजित होने वाला यह इवेंट बेहद खास हो सकता है। यहां की गरबा नाइट्स में जोश और ऊर्जा से भरा माहौल आपको देखने को मिल जाएगा। लोग रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़ो में सजकर लोग आते हैं। यहां ढोल की थाप पर लोग गरबा करते हैं।नोएडा स्टेडियम, नोएडागरबा का सबसे शानदार आयोजन नोएडा स्टेडियम में होता है। यह जगह गरबा के साथ-साथ शानदार सजावट और भव्य आयोजन के लिए भी जानी जाती है। यहां हर साल हजारों लोग गरबा खेलने को आते हैं। पूरा स्टेडियम एक उत्सव का माहौल बन जात है। यहां पर जाने-माने सिंगर भी आते हैं। इसके साथ ही खाने-पीने स्टॉल मिल जाएंगे।किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुरुग्रामअगर आप डांडिया और गरबा का शानदार अनुभव लेना चाहते हैं, तो किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुरुग्राम में जा सकते हैं। यहां की सजावट और आकर्षक लाइट शो आपका दिल जीत लेगा। यहां गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन होता है। यहां पर प्रोफेशनल कलाकर भी आते हैं। यह जगह आपके के लिए काफी यादगार बन जाएगी।जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्लीदिल्ली में डांडिया और गरबा नाइट्स के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम एकदम बढ़िया ऑप्शन है। यहां पर बड़े-बडे गरबा के इवेंट होते रहते हैं, यहां पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर और म्यूजिशियन भी हिस्सा लेते हैं। यहां पर लाइव बैंड और सेलिब्रिटीज भी देखने को मिल सकते हैं। 

PNSPNS
Sep 22, 2025 - 04:30
 0
गरबा-डांडिया नाइट्स का असली मजा Delhi-NCR की इन जगहों पर मिलेगा, नवरात्रि में एक बार जरुर जाएं
फेस्टिवल शुरु होते ही उत्साह और जश्न शुरु हो जाता है। नवरात्रि में डांडिया और गरबा नाइट्स खेलने का एक अलग ही मजा आता है। शारदीय नवरात्रि के दौरान पूरे देश में हर जगह-जगह पर गरबा और डांडिया नाइट्स के आयोजन होते हैं। इन आयोजनों में लोग ट्रेडिसनल घाघरा-चोली पहनकर और अच्छे से सजकर गरबा और डांडिया खेलते हैं। दिल्ली और एनसीआर में कई जगहों पर गरबा और डांडिया नाइट्स आयोजित किए जाते हैं, जिनमें लाइव म्यूजिक, ढोल की थाप और स्वादिष्ट व्यंजन शामिल होते हैं। इन आयोजनों में भाग लेकर आप नवरात्रि पर्व का जश्न और उत्साह का अनुभव कर सकते हैं और देवी दुर्गा की भक्ति में शामिल हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं दिल्ली-एनसीआर के ये जगहें, जहां पर डांडिया नाइट्स और गरबा का शानदार मजा ले सकते हैं।

द्वारका गरबा नाइट, दिल्ली

गरबा लवर्स के लिए दिल्ली के द्वारका में अयोजित होने वाला यह इवेंट बेहद खास हो सकता है। यहां की गरबा नाइट्स में जोश और ऊर्जा से भरा माहौल आपको देखने को मिल जाएगा। लोग रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़ो में सजकर लोग आते हैं। यहां ढोल की थाप पर लोग गरबा करते हैं।

नोएडा स्टेडियम, नोएडा

गरबा का सबसे शानदार आयोजन नोएडा स्टेडियम में होता है। यह जगह गरबा के साथ-साथ शानदार सजावट और भव्य आयोजन के लिए भी जानी जाती है। यहां हर साल हजारों लोग गरबा खेलने को आते हैं। पूरा स्टेडियम एक उत्सव का माहौल बन जात है। यहां पर जाने-माने सिंगर भी आते हैं। इसके साथ ही खाने-पीने स्टॉल मिल जाएंगे।

किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुरुग्राम

अगर आप डांडिया और गरबा का शानदार अनुभव लेना चाहते हैं, तो किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुरुग्राम में जा सकते हैं। यहां की सजावट और आकर्षक लाइट शो आपका दिल जीत लेगा। यहां गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन होता है। यहां पर प्रोफेशनल कलाकर भी आते हैं। यह जगह आपके के लिए काफी यादगार बन जाएगी।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली

दिल्ली में डांडिया और गरबा नाइट्स के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम एकदम बढ़िया ऑप्शन है। यहां पर बड़े-बडे गरबा के इवेंट होते रहते हैं, यहां पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर और म्यूजिशियन भी हिस्सा लेते हैं। यहां पर लाइव बैंड और सेलिब्रिटीज भी देखने को मिल सकते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow