केदारनाथ किड्स के साथ जा रहे हैं? बच्चों की Safety से न हो खिलवाड़, बैग में जरूर रखें ये 7 चीजें

क्या आप भी इस बार अपने बच्चों के साथ केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो सिर्फ ट्रैकिंग की तैयारी ही जरुरी नहीं है। क्योंकि हिमालयी क्षेत्र में मौसम अचानक बदल सकता है और ऊंचाई, ठंड और बारिश जैसी परिस्थितियों से बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए बैग पैकिंग के दौरान सही सामान और जरूरी चीजों की सूची तैयार करना सबसे महत्वपूर्ण है।क्योंकि बच्चों के लिए पर्याप्त सुरक्षा और आरामदायक यात्रा के लिए पैकिंग की योजना पहले से बनाना सही होता है। सही की गई तैयारियां बच्चों के लिए सुरक्षित मानी जाती है। इस लेख में हम आपको 7 ऐसी जरुरी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें केदारनाथ यात्रा पर बच्चों के साथ ले जाना बिल्कुल न भूलें।गर्म कपड़े और वाटरप्रूफ जैकेटपहाड़ी इलाकों पर मौसम बदलाता रहता है, जब आप उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र पर जाते हैं, तो तापमान अचानक से गिर जाता है। इसिलए बच्चों के लिए हल्के गर्म कपड़े, स्वेटर, जैकेट और वाटरप्रूफ जैकेट जरुर रखें। यह बारिश और ठंड दोनों से बचाव करेगा और बच्चों के लिए आरामदायक होता है।मजबूत जूते16 से 18 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। इसलिए बैग में ट्रैकिंग के लिए आरामदायक शूज जरुर रखें। बच्चों के लिए एकदम मजबूत वाले सोल ट्रेकिंग जूते पहनाना जरुरी है, ताकि गिरने या चोट लगने का कम खतरा रहेगा। जूते वाटरप्रूफ और हल्के होने चाहिए जिससे यात्रा लंबी हो और बच्चों को आसानी से चलने में मदद मिले।दवा और प्राथमिक चिकित्सा किटजब मौसम बदल जाता है या फिर ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, तो कई बार लोगों को  सिरदर्द, बुखार, सर्दी-खांसी की शिकायत हो जाती है। ऐसे में बच्चों को यात्रा के दौरान बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द या चोट लग सकती है। इसलिए प्राथमिक चिकित्सा किट में पेनकिलर, बैंड-एड, एंटीसेप्टिक लोशन, सिरदर्द और बुखार की दवाइयां रखना काफी जरुरी है। साथ ही में बच्चों की नियमित दवाइयां और डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की कॉपी अपने साथ रखें।हाई एनर्जी स्नैक्स और पानीजैसा-जैसा आप ऊंचाई पर पहुंचेंगे वहां महंगाई बढ़ जाती है। इसलिए अपने साथ रास्ते के लिए थकान से बचने के लिए पानी पीते रहे हैं। ट्रेकिंग और लंबी यात्रा के चलतचे बच्चों की एनर्जी डाउन हो सकती हैं, ऐसे में एनर्जी वाले स्नैक्स जैसे  ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट, बिस्कुट और पर्याप्त पानी साथ रखें। ऊंचाई पर शरीर जल्दी थकता है, इसलिए हाइड्रेटेड रहना बेहद जरुरी है। सनस्क्रीन और टोपीऊंचाई पर सूर्य की UV किरणें अधिक होती हैं। बच्चों की नाजुक त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन (SPF 50+) और टोपी पहनाना जरूरी है। क्योंकि धूप से जलन और सनबर्न से बचाता है।बैकपैक और छोटे खिलौनेबच्चों को यात्रा में थोड़ा बिजी रखने के लिए छोटे खिलोने, पजल या बुक्स साथ में रख लें। इसके साथ ही उनका बैकपैक हल्का और आरामदायक रखें। जिससे इसे आसानी से कैरी किया जाता है। इससे बच्चे लंबी यात्रा में अच्छा महसूस करेंगे। फ्लैश लाइट और बैटरीकेदारनाथ की यात्रा पर अचानक से अंधेरा या बिजली कट जाने की स्थिति में बच्चों के लिए फ्लैश लाइट, टॉर्च और एक्सट्रा बैटरी रखना फायदेमंद होता है। क्योंकि हर जगह लाइट कनेक्शन देखने को नहीं मिलेगा।

PNSPNS
May 18, 2026 - 09:32
 0
केदारनाथ किड्स के साथ जा रहे हैं? बच्चों की Safety से न हो खिलवाड़, बैग में जरूर रखें ये 7 चीजें
क्या आप भी इस बार अपने बच्चों के साथ केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो सिर्फ ट्रैकिंग की तैयारी ही जरुरी नहीं है। क्योंकि हिमालयी क्षेत्र में मौसम अचानक बदल सकता है और ऊंचाई, ठंड और बारिश जैसी परिस्थितियों से बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए बैग पैकिंग के दौरान सही सामान और जरूरी चीजों की सूची तैयार करना सबसे महत्वपूर्ण है।

क्योंकि बच्चों के लिए पर्याप्त सुरक्षा और आरामदायक यात्रा के लिए पैकिंग की योजना पहले से बनाना सही होता है। सही की गई तैयारियां बच्चों के लिए सुरक्षित मानी जाती है। इस लेख में हम आपको 7 ऐसी जरुरी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें केदारनाथ यात्रा पर बच्चों के साथ ले जाना बिल्कुल न भूलें।

गर्म कपड़े और वाटरप्रूफ जैकेट

पहाड़ी इलाकों पर मौसम बदलाता रहता है, जब आप उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र पर जाते हैं, तो तापमान अचानक से गिर जाता है। इसिलए बच्चों के लिए हल्के गर्म कपड़े, स्वेटर, जैकेट और वाटरप्रूफ जैकेट जरुर रखें। यह बारिश और ठंड दोनों से बचाव करेगा और बच्चों के लिए आरामदायक होता है।

मजबूत जूते

16 से 18 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। इसलिए बैग में ट्रैकिंग के लिए आरामदायक शूज जरुर रखें। बच्चों के लिए एकदम मजबूत वाले सोल ट्रेकिंग जूते पहनाना जरुरी है, ताकि गिरने या चोट लगने का कम खतरा रहेगा। जूते वाटरप्रूफ और हल्के होने चाहिए जिससे यात्रा लंबी हो और बच्चों को आसानी से चलने में मदद मिले।

दवा और प्राथमिक चिकित्सा किट

जब मौसम बदल जाता है या फिर ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, तो कई बार लोगों को  सिरदर्द, बुखार, सर्दी-खांसी की शिकायत हो जाती है। ऐसे में बच्चों को यात्रा के दौरान बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द या चोट लग सकती है। इसलिए प्राथमिक चिकित्सा किट में पेनकिलर, बैंड-एड, एंटीसेप्टिक लोशन, सिरदर्द और बुखार की दवाइयां रखना काफी जरुरी है। साथ ही में बच्चों की नियमित दवाइयां और डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की कॉपी अपने साथ रखें।

हाई एनर्जी स्नैक्स और पानी

जैसा-जैसा आप ऊंचाई पर पहुंचेंगे वहां महंगाई बढ़ जाती है। इसलिए अपने साथ रास्ते के लिए थकान से बचने के लिए पानी पीते रहे हैं। ट्रेकिंग और लंबी यात्रा के चलतचे बच्चों की एनर्जी डाउन हो सकती हैं, ऐसे में एनर्जी वाले स्नैक्स जैसे  ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट, बिस्कुट और पर्याप्त पानी साथ रखें। ऊंचाई पर शरीर जल्दी थकता है, इसलिए हाइड्रेटेड रहना बेहद जरुरी है।

 सनस्क्रीन और टोपी

ऊंचाई पर सूर्य की UV किरणें अधिक होती हैं। बच्चों की नाजुक त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन (SPF 50+) और टोपी पहनाना जरूरी है। क्योंकि धूप से जलन और सनबर्न से बचाता है।

बैकपैक और छोटे खिलौने

बच्चों को यात्रा में थोड़ा बिजी रखने के लिए छोटे खिलोने, पजल या बुक्स साथ में रख लें। इसके साथ ही उनका बैकपैक हल्का और आरामदायक रखें। जिससे इसे आसानी से कैरी किया जाता है। इससे बच्चे लंबी यात्रा में अच्छा महसूस करेंगे।

 फ्लैश लाइट और बैटरी

केदारनाथ की यात्रा पर अचानक से अंधेरा या बिजली कट जाने की स्थिति में बच्चों के लिए फ्लैश लाइट, टॉर्च और एक्सट्रा बैटरी रखना फायदेमंद होता है। क्योंकि हर जगह लाइट कनेक्शन देखने को नहीं मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow