करनाल के पॉश इलाके में दिनदहाड़े मर्डर, बिजली विभाग की महिला क्लर्क के सिर में मारी गोली
हरियाणा के करनाल में बिजली विभाग की एक महिला कर्मचारी की उसके घर के बाहर हत्या हो गई। रिहायशी इलाके में दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है। वहीं डिंपल अरोड़ा के परिचितों और कर्मचारी संगठनों में भारी रोष देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?