उप्र : मथुरा में सनातन एकता पद यात्रा में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में सनातन एकता पद यात्रा में शामिल हुए। यात्रा जब मथुरा से गुजर रही थी तब यादव उसमें शामिल हुए और सड़क पर बैठकर शास्त्री के साथ भोजन करते नजर आये। वह लगभग एक घंटे तक यात्रा में शामिल रहे। सनातन एकता पद यात्रा गत सात नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई और हरियाणा होते हुए रविवार को वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में समाप्त हुई। इससे पहले, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, अभिनेता राजपाल यादव, गायक जुबिन नौटियाल सहित कई हस्तियों ने इस यात्रा में भाग लिया।

PNSPNS
Nov 18, 2025 - 09:59
 0
उप्र : मथुरा में सनातन एकता पद यात्रा में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में सनातन एकता पद यात्रा में शामिल हुए। यात्रा जब मथुरा से गुजर रही थी तब यादव उसमें शामिल हुए और सड़क पर बैठकर शास्त्री के साथ भोजन करते नजर आये। वह लगभग एक घंटे तक यात्रा में शामिल रहे।

सनातन एकता पद यात्रा गत सात नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई और हरियाणा होते हुए रविवार को वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में समाप्त हुई। इससे पहले, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, अभिनेता राजपाल यादव, गायक जुबिन नौटियाल सहित कई हस्तियों ने इस यात्रा में भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow