अब बाहर से क्यों करना Food Order? घर पर बनाएं परफेक्ट Chilli Paneer, ये है Secret Recipe

चाइनीज खाना हम सभी को काफी पसंद है। ऐसे में चिली पनीर खाने को मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। पनीर के सॉफ्ट टुकड़े, कुरकुरी शिमला मिर्च, प्याज और तीखी-मीठी सॉस का यह कॉम्बिनेशन हर पार्टी के लिए सबसे खास है। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट घर पर नहीं आएगा, अगर आप इन आसान टिप्स और स्टेप्स को फॉलो करेंगी, तो यह काफी टेस्टी बनेंगे। चलिए बिना देर किए आपको बातते हैं ड्राई चिली पनीर बनाने की सबसे आसान और परफेक्ट रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप स्टाटर्र के रुप में परोस सकते हैं। सामग्री पनीर को कोट करने के लिए--पनीर- 250 ग्राम (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)-कॉर्नफ्लोर- 3 बड़े चम्मच-मैदा- 2 बड़े चम्मच-अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच-काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच-नमक- स्वादानुसार-तेल- तलने के लिएसॉस और सब्जियों के लिए--प्याज- 1 बड़ा -शिमला मिर्च- 1 बड़ी (चौकोर कटी हुई)-हरी मिर्च- 3-4 (लंबाई में कटी हुई)-लहसुन- 10-12 कलियां (बारीक कटी हुई)-अदरक- 1 इंच का टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)-हरा प्याज- आधा कप (बारीक कटा हुआ)-डार्क सोया सॉस- 1 बड़ा चम्मच-रेड चिली सॉस- 1 बड़ा चम्मच-ग्रीन चिली सॉस- 1 छोटा चम्मच-टोमैटो केचप- 1.5 बड़ा चम्मच-सिरका- 1 छोटा चम्मच-कॉर्नफ्लोर स्लरी- 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर 3 चम्मच पानी में घोला हुआचिली पनीर बनाने की विधि - इसके लिए एक बड़े कटोरे में कॉर्नफ्लोर, मैदा, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च, नमक और थोड़ा-सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। - इसमें अब पनीर टुकड़े डालें और हल्के हाथों से मिलाएं, जिससे कोटिंग अच्छी तरह हो जाए। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और पनीर के टुकड़ों को मध्यम-तेज आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। इनको निकालकर पेपर पर रख दें। - अब आप एक छोटी कटोरी में सोया सॉस, रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस और टोमैटो केचप को एक साथ मिला लें। ऐसा करने से कुकिंग के समय सॉस जलती नहीं है और स्वाद निखर कर आता है। - इसके बाद 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। सबसे पहले बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर 30 सेकंड के लिए भूनें। इसके बाद प्याज और शिमला मिर्च डालें। इस बात का ध्यान रखें कि चाइनीज कुकिंग हमेशा तेज आंच पर होती है ताकि सब्जियों को क्रंच बना रहे। सिर्फ 1 से 2 मिनट ही सब्जियों को भूनें। - अब कढ़ाई में तैयार किए गए सॉस का मिश्रण और स्वादानुसार नमक डाले। इसे अच्छे से मिलाएं। इसके बाद आंच धीमी करें और कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर लगाताक चलाते रहे हैं। जिससे सॉस तुरंत गाढ़ी होने लगेगी।- आखिर में फ्राई हुआ पनीर के टुकड़े और सिरका डालें। तेज आंच पर सभी चीजों को 1 मिनट के लिए टॉस कर लें, जिससे पनीर अच्छे से लिपट जाए। - आपका गरमा-गरम, रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर तैयार है। इसे ऊपर से बारीक कटे हरे प्याज से गार्निश करें। आप चाहे तो फ्राइड राइस या नूडल्स के साथ सर्व करें या फिर ऐपेटाइजर के रूप में परोस सकते हैं। 

PNSPNS
May 19, 2026 - 09:02
 0
अब बाहर से क्यों करना Food Order? घर पर बनाएं परफेक्ट Chilli Paneer, ये है Secret Recipe
चाइनीज खाना हम सभी को काफी पसंद है। ऐसे में चिली पनीर खाने को मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। पनीर के सॉफ्ट टुकड़े, कुरकुरी शिमला मिर्च, प्याज और तीखी-मीठी सॉस का यह कॉम्बिनेशन हर पार्टी के लिए सबसे खास है। 

लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट घर पर नहीं आएगा, अगर आप इन आसान टिप्स और स्टेप्स को फॉलो करेंगी, तो यह काफी टेस्टी बनेंगे। चलिए बिना देर किए आपको बातते हैं ड्राई चिली पनीर बनाने की सबसे आसान और परफेक्ट रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप स्टाटर्र के रुप में परोस सकते हैं।
 
सामग्री 

पनीर को कोट करने के लिए-

-पनीर- 250 ग्राम (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
-कॉर्नफ्लोर- 3 बड़े चम्मच
-मैदा- 2 बड़े चम्मच
-अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
-काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
-नमक- स्वादानुसार
-तेल- तलने के लिए

सॉस और सब्जियों के लिए-

-प्याज- 1 बड़ा 
-शिमला मिर्च- 1 बड़ी (चौकोर कटी हुई)
-हरी मिर्च- 3-4 (लंबाई में कटी हुई)
-लहसुन- 10-12 कलियां (बारीक कटी हुई)
-अदरक- 1 इंच का टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
-हरा प्याज- आधा कप (बारीक कटा हुआ)
-डार्क सोया सॉस- 1 बड़ा चम्मच
-रेड चिली सॉस- 1 बड़ा चम्मच
-ग्रीन चिली सॉस- 1 छोटा चम्मच
-टोमैटो केचप- 1.5 बड़ा चम्मच
-सिरका- 1 छोटा चम्मच
-कॉर्नफ्लोर स्लरी- 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर 3 चम्मच पानी में घोला हुआ

चिली पनीर बनाने की विधि

 - इसके लिए एक बड़े कटोरे में कॉर्नफ्लोर, मैदा, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च, नमक और थोड़ा-सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।

 - इसमें अब पनीर टुकड़े डालें और हल्के हाथों से मिलाएं, जिससे कोटिंग अच्छी तरह हो जाए। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और पनीर के टुकड़ों को मध्यम-तेज आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। इनको निकालकर पेपर पर रख दें।

 - अब आप एक छोटी कटोरी में सोया सॉस, रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस और टोमैटो केचप को एक साथ मिला लें। ऐसा करने से कुकिंग के समय सॉस जलती नहीं है और स्वाद निखर कर आता है।

 - इसके बाद 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। सबसे पहले बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर 30 सेकंड के लिए भूनें। इसके बाद प्याज और शिमला मिर्च डालें। इस बात का ध्यान रखें कि चाइनीज कुकिंग हमेशा तेज आंच पर होती है ताकि सब्जियों को क्रंच बना रहे। सिर्फ 1 से 2 मिनट ही सब्जियों को भूनें।

 - अब कढ़ाई में तैयार किए गए सॉस का मिश्रण और स्वादानुसार नमक डाले। इसे अच्छे से मिलाएं। इसके बाद आंच धीमी करें और कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर लगाताक चलाते रहे हैं। जिससे सॉस तुरंत गाढ़ी होने लगेगी।

- आखिर में फ्राई हुआ पनीर के टुकड़े और सिरका डालें। तेज आंच पर सभी चीजों को 1 मिनट के लिए टॉस कर लें, जिससे पनीर अच्छे से लिपट जाए।

 - आपका गरमा-गरम, रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर तैयार है। इसे ऊपर से बारीक कटे हरे प्याज से गार्निश करें। आप चाहे तो फ्राइड राइस या नूडल्स के साथ सर्व करें या फिर ऐपेटाइजर के रूप में परोस सकते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow