हेल्दी समझकर खाते हैं ये नाश्ता? संभल जाएं, पेट फूलने की असली वजह यहीं है!

हर कोई सुबह की शुरुआत ब्रेकफास्ट से करता है। सुबह खाली पेट होता है इसलिए नाश्ते में लोग हल्का फूड खाते हैं। अब आप ब्रेकफास्ट में कुछ भी खाएं, इसका असर आपके सेहत पर जरुर पड़ता है। वहीं, एक लंबे गैप के बाद दिन की शुरुआत करते समय कुछ समझदारी से खाना ना खाया जाए, तो इसका असर सीधा आपके पेट पर पड़ता है। अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि ब्रेकफास्ट करने के बाद आपको पेट में भारीपन या ब्लोटिंग जैसा फील होने लगता है होता। यह तब होता है, जब आप अपने ब्रेकफास्ट को लेकर कुछ गड़बड़ करते हैं या फिर उन चीजों का सेवन करते हैं, जो ब्लोटिंग की शिकायत पैदा करती हैं। जो हम नाश्ते में खाते हैं वो हल्का तो लगता है लेकिन कई बार यह ब्रेकफास्ट फूड आपके पाचन को काफी परेशान कर देता है। ऐसे में आपको यह जानना बेहद जरुरी है कि किन फूड आइटम्स को कभी भी नाश्ते में नहीं खाना चाहिए। वरना आपको ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हो सकते हैं।व्हाइट ब्रेड (Bread)ज्यादातर लोग नाश्ते में ब्रेड जरुर खाते हैं, अगर आप मैदे वाली व्हाइट ब्रेड से अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो आपको पाचन की समस्या में काफी तकलीफ देखने को मिल सकती है। मैदा से बनें हुए व्हाइट ब्रेड नुकसान करते हैं, क्योंकि मैदे में फाइबर नहीं होता, जबकि शक्कर ज्यादा होती है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा बना रहता है। वहीं, आपको ब्लोटिंग या पेट में गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।मक्खन वाले पराठे हर घर में इस मौमस में रोजाना नाश्ते में मक्खन या चीज वाले पराठे जरुर खाए जाते हैं। इन पराठे के सेवन से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इनमें ज्यादा फैट होता है, जो खाना को धीरे-धीरे पचता है, जिससे आपका पेट भरी रहता और गैस बनने लगती है। अगर लगातार आप इसका सेवन करते हैं, तो आपकी पाचन क्रिया कमजोर हो जाएगी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा।पैक्ड फ्रूट जूससेहत का ध्यान रखने के लिए कुछ लोग नाश्ते में पैक्ड फ्रूट जूस जरुर पीते हैं। इसको हेल्दी ऑप्शन माना जाता है, लेकिन वास्तव में ऐसा बिल्कुल नहीं है। बाजार में मिलने वाले पैक्ड फ्रूट जूस में चीनी और प्रिजर्वेटिव्स का यूज किया जाता है, जो आपके सेहत के लिए हेल्दी नहीं है। पैक्ड जूस में फाइबर की मात्रा नहीं होती है। जब आप ब्रेकफास्ट में इसका सेवन करते हैं, तो इससे पेट में शुगर जमती है और आपको ब्लोटिंग की शिकायत हो सकती है। इसका लगातार सेवन करने से शुगर बढ़ जाती है। 

PNSPNS
Nov 4, 2025 - 10:13
 0
हेल्दी समझकर खाते हैं ये नाश्ता? संभल जाएं, पेट फूलने की असली वजह यहीं है!

हर कोई सुबह की शुरुआत ब्रेकफास्ट से करता है। सुबह खाली पेट होता है इसलिए नाश्ते में लोग हल्का फूड खाते हैं। अब आप ब्रेकफास्ट में कुछ भी खाएं, इसका असर आपके सेहत पर जरुर पड़ता है। वहीं, एक लंबे गैप के बाद दिन की शुरुआत करते समय कुछ समझदारी से खाना ना खाया जाए, तो इसका असर सीधा आपके पेट पर पड़ता है। अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि ब्रेकफास्ट करने के बाद आपको पेट में भारीपन या ब्लोटिंग जैसा फील होने लगता है होता। यह तब होता है, जब आप अपने ब्रेकफास्ट को लेकर कुछ गड़बड़ करते हैं या फिर उन चीजों का सेवन करते हैं, जो ब्लोटिंग की शिकायत पैदा करती हैं। जो हम नाश्ते में खाते हैं वो हल्का तो लगता है लेकिन कई बार यह ब्रेकफास्ट फूड आपके पाचन को काफी परेशान कर देता है। ऐसे में आपको यह जानना बेहद जरुरी है कि किन फूड आइटम्स को कभी भी नाश्ते में नहीं खाना चाहिए। वरना आपको ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

व्हाइट ब्रेड (Bread)

ज्यादातर लोग नाश्ते में ब्रेड जरुर खाते हैं, अगर आप मैदे वाली व्हाइट ब्रेड से अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो आपको पाचन की समस्या में काफी तकलीफ देखने को मिल सकती है। मैदा से बनें हुए व्हाइट ब्रेड नुकसान करते हैं, क्योंकि मैदे में फाइबर नहीं होता, जबकि शक्कर ज्यादा होती है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा बना रहता है। वहीं, आपको ब्लोटिंग या पेट में गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मक्खन वाले पराठे

हर घर में इस मौमस में रोजाना नाश्ते में मक्खन या चीज वाले पराठे जरुर खाए जाते हैं। इन पराठे के सेवन से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इनमें ज्यादा फैट होता है, जो खाना को धीरे-धीरे पचता है, जिससे आपका पेट भरी रहता और गैस बनने लगती है। अगर लगातार आप इसका सेवन करते हैं, तो आपकी पाचन क्रिया कमजोर हो जाएगी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा।

पैक्ड फ्रूट जूस

सेहत का ध्यान रखने के लिए कुछ लोग नाश्ते में पैक्ड फ्रूट जूस जरुर पीते हैं। इसको हेल्दी ऑप्शन माना जाता है, लेकिन वास्तव में ऐसा बिल्कुल नहीं है। बाजार में मिलने वाले पैक्ड फ्रूट जूस में चीनी और प्रिजर्वेटिव्स का यूज किया जाता है, जो आपके सेहत के लिए हेल्दी नहीं है। पैक्ड जूस में फाइबर की मात्रा नहीं होती है। जब आप ब्रेकफास्ट में इसका सेवन करते हैं, तो इससे पेट में शुगर जमती है और आपको ब्लोटिंग की शिकायत हो सकती है। इसका लगातार सेवन करने से शुगर बढ़ जाती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow