हरियाणा प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा: CM Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप तेजी से प्रगति कर रहा है। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद यहां ताऊ देवी लाल स्टेडियम में एक सभा को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि राज्य सरकार जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए सरकार के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं और ये राज्य भर में प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं। दिन में इससे पहले मुख्यमंत्री ने वीर शहीदी स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। सैनी ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और विश्व मंच पर एक नयी पहचान स्थापित कर रहा है, जो प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादों पर बोलते हुए, सैनी ने कहा कि सरकार ने 54 वादे पूरे कर दिए हैं, जबकि शेष 163 वादों का काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 11 वर्षों में योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा ने राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की वजह से हरियाणा घरेलू और विदेशी निवेशकों के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है। पिछले 11 वर्षों में 12.92 लाख सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) स्थापित हुए हैं, जिनसे लगभग 49 लाख लोगों को रोजगार मिला है। सैनी ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं की भागीदारी के बिना विकसित हरियाणा का सपना अधूरा है। उन्होंने इस दशक को महिलाओं की शक्ति का दशक बताया और कहा कि सरकार ने उनकी सेहत, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।

PNSPNS
Jan 26, 2026 - 22:13
 0
हरियाणा प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा: CM Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप तेजी से प्रगति कर रहा है। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद यहां ताऊ देवी लाल स्टेडियम में एक सभा को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि राज्य सरकार जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए सरकार के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है।

न्होंने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं और ये राज्य भर में प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं। दिन में इससे पहले मुख्यमंत्री ने वीर शहीदी स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।

सैनी ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और विश्व मंच पर एक नयी पहचान स्थापित कर रहा है, जो प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादों पर बोलते हुए, सैनी ने कहा कि सरकार ने 54 वादे पूरे कर दिए हैं, जबकि शेष 163 वादों का काम प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 11 वर्षों में योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा ने राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की वजह से हरियाणा घरेलू और विदेशी निवेशकों के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है। पिछले 11 वर्षों में 12.92 लाख सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) स्थापित हुए हैं, जिनसे लगभग 49 लाख लोगों को रोजगार मिला है।

सैनी ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं की भागीदारी के बिना विकसित हरियाणा का सपना अधूरा है। उन्होंने इस दशक को महिलाओं की शक्ति का दशक बताया और कहा कि सरकार ने उनकी सेहत, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow