इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस ट्रेंड को पूरा करने के लिए लोग ChatGPT का इस्तेमाल करके अपनी प्रोफाइल इमेज को क्रेयॉन-स्टाइल कार्टून में बदल रहे हैं। इस तरह की तस्वीरें अब आप भी बना सकते हैं। यह डिजाइन एकदम सरल है और दिखने में काफी आकर्षक है। यह एकदम बच्चों द्वारा बनाई गई रंगीन ड्रॉइंग जैसी दिखती हैं।
इसके लिए बस चैटजीपीटी में किसी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट अपलोड करना होता है और नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट का उपयोग करके तस्वीर को रंगीन, क्यूट और बचकाने अंदाज में फिर से प्रस्तुत कर सकते हैं। आइए आपको प्रॉम्प्ट के बारे में बताते हैं।
प्रॉम्प्ट 1
सबसे पहले यूजर्स को ChatGPT में अपनी प्रोफ़ाइल का स्क्रीनशॉट अपलोड करना और फिर यह लिखें: “दी गई तस्वीर को एडिट करें और पूरे दृश्य को क्रेयॉन-शैली की ड्राइंग के रूप में फिर से कल्पना करें। विवरणों को सरल बनाएं और इसे ऐसा दिखाएं जैसे इसे 10 साल के बच्चे ने बनाया हो। मूल तस्वीर के रंगों का उपयोग न करें। इसे सफेद कागज की शीट पर बनाए गए चित्र जैसा एहसास दें, जिसमें एक बहुत ही प्यारा, चंचल और मासूमियत भरा रूप हो। मनमोहक बच्चों जैसी चीज़ें जैसे फूल, कैंडी, तारे, बादल और अन्य प्यारी सजावटी चीज़ें जोड़कर इसे और भी आकर्षक बनाएं। कुल मिलाकर, यह प्यारा, रंगीन और बच्चों जैसी मासूमियत से भरपूर होना चाहिए।”
Prompt 1 in English
“Edit the provided image and reimagine the entire scene as a crayon-style drawing. Simplify the details and make it look like it was drawn by a 10-year-old child. Do not use the original image's colors. Give it the feeling of being drawn on a sheet of white paper, with a very cute, playful, and innocent look. Add charming childlike elements such as flowers, candy, stars, clouds, and other sweet decorative details to enhance the whimsical feel. Keep the overall result adorable, colorful, and full of childlike innocence”
यह प्रॉम्प्ट का उद्देश्य फोटो को एकदम हाथ द्वारा बनाई है। मूल रंगों और विवरणों के बरकरार रखने के बजाय, यह चैटजीपीटी को कोमल, चंचल और सजावटी तत्वों से भरपूर फोटो को बनाकर देगा।
प्रॉम्प्ट 2
दूसरे प्रॉम्प्ट में फोटो को सुदंर बनाने के लिए थोड़ा बदलाव किया गया है। यूजर्स लिख सकते हैं: “दी गई छवि को एडिट करें और इसे पेस्टल रंगों वाली एक कोमल क्रेयॉन चित्रकारी में बदलें। पात्रों के चेहरे को गोल और अधिक भावपूर्ण बनाएं, जैसे किसी बच्चों की कहानी की किताब में होता है। पृष्ठभूमि को बादलों, इंद्रधनुषों, छोटे दिलों और चमक से भरे एक स्वप्निल दृश्य से बदलें। रेखाओं को थोड़ा असमान रखें ताकि हाथ से बनाए गए चित्र जैसा एहसास हो और पूरी छवि गर्मजोशी भरी, सौम्य और मनमोहक लगे।”
Prompt 2 in English
The second prompt offers a slight variation while maintaining the same aesthetic. Users can write: “Edit the provided image and transform it into a soft crayon illustration with pastel tones. Make the character features rounder and more expressive, like a children's storybook. Replace the background with a dreamy setting filled with clouds, rainbows, tiny hearts and sparkles. Keep the lines slightly uneven to give a hand-drawn feel and make the overall image look warm, gentle and adorable”
यह प्रॉम्प्ट एकदम कहानी की किताब जैसी शैली जैसा नजर आएगा। इसके हल्के रंगों और मनमोहक छवि आपका मोह लेगी।
प्रॉम्प्ट 3
तीसरे प्रॉम्प्ट में थोड़ा और मजेदार ट्विस्ट है। यूज़र्स लिख सकते हैं: “अपलोड की गई इमेज को एक क्यूट क्रेयॉन डूडल के रूप में दोबारा बनाएं। चमकीले और गहरे क्रेयॉन स्ट्रोक्स, अतिरंजित भाव और सरल आकृतियों का प्रयोग करें। विषय के चारों ओर गुब्बारे, मुस्कुराते सूरज, तितलियां और कैंडी के घुमावदार डिज़ाइन जैसे मजेदार तत्व जोड़ें। रचना को सरल, आनंदमय और ऊर्जा से भरपूर रखें, मानो किसी बच्चे ने स्कूल के आर्ट प्रोजेक्ट के लिए इसे बनाया हो।”
Prompt 3 in English
The third prompt introduces a more playful twist. Users can write: “Recreate the uploaded image as a playful crayon doodle. Use bright and bold crayon strokes, exaggerated expressions and simple shapes. Add fun elements like balloons, smiling suns, butterflies and candy swirls around the subject. Keep the composition simple, joyful and full of energy, as if drawn by a child for a school art project”
प्रॉम्प्ट 4
एक अन्य विकल्प यूजर्स को एक आरामदायक और सुखद थीम के साथ अपनी तस्वीर को व्यक्तिगत रूप में बनाएगा। यूजर्स लिख सकते हैं: “दी गई छवि को एक कोमल और सुकून देने वाली क्रेयॉन ड्राइंग में बदलें। गर्म रंगों और बनावट वाले क्रेयॉन स्ट्रोक का उपयोग करें। पृष्ठभूमि में एक छोटा घर, पेड़, तारे, किताबें या गर्म चॉकलेट का कप जैसी चीज़ें जोड़ें। पात्र को दोस्ताना और शांत दिखाएं, जैसे कि बच्चों की सोने से पहले सुनाई जाने वाली कहानी का कोई पात्र। शैली को सरल, प्यारा और दिल को छूने वाला रखें।”
Prompt 4 in English
Another prompt allows users to personalise their image with a cosy and comforting theme. Users can write: “Turn the provided image into a cosy crayon drawing with a soft and comforting vibe. Use warm colours and textured crayon strokes. Add elements like a small house, trees, stars, books or a cup of hot chocolate in the background. Make the character look friendly and calm, like someone from a children's bedtime story. Keep the style simple, sweet and heartwarming”
प्रॉम्प्ट 5
इस प्रॉम्प्ट से आप काल्पनिक शैली के आधार पर फोटो को बना सकते है। यूजर्स लिख सकते हैं: "अपलोड की गई छवि को जादुई क्रेयॉन शैली के चित्र में बदलें। चमकीले, चंचल रंगों का उपयोग करें और छोटी परियों, चमकते तारों, महलों, इंद्रधनुषों और तैरते बादलों जैसे काल्पनिक तत्वों को शामिल करें। रेखाओं को अपूर्ण और बच्चों जैसी रखें, मानो उन्हें क्रेयॉन से बनाया गया हो। पूरी छवि को स्वप्निल, कल्पनाशील और आश्चर्य से भरपूर बनाएं।"
Prompt 5 in English
The fifth prompt takes a fantasy inspired approach. Users can write: “Transform the uploaded image into a magical crayon style illustration. Use bright, playful colours and add fantasy elements like tiny fairies, glowing stars, castles, rainbows and floating clouds. Keep the lines imperfect and childlike, as if drawn with crayons. Make the overall image look dreamy, imaginative and full of wonder”
अब आप भी इन प्रॉम्प्ट से शानदार फोटो को बना सकते हैं। इन तस्वीरों को आप भी आसानी से बना सकते हैं।