सेंसेक्स, निफ्टी ने सकारात्मक रुख के साथ की कारोबार की शुरुआत

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में भारी लिवाली के बीच बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 256.57 अंक चढ़कर 81,594.52 अंक पर और एनएसई निफ्टी 69.3 अंक की बढ़त के साथ 24,890.40 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में रहे। टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और इन्फोसिस के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.50 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,636.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

PNSPNS
Jul 31, 2025 - 04:30
 0
सेंसेक्स, निफ्टी ने सकारात्मक रुख के साथ की कारोबार की शुरुआत

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में भारी लिवाली के बीच बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 256.57 अंक चढ़कर 81,594.52 अंक पर और एनएसई निफ्टी 69.3 अंक की बढ़त के साथ 24,890.40 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में रहे। टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और इन्फोसिस के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.50 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,636.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow