सिग्नेचर ग्लोबल गुरुग्राम में नई आवासीय परियोजना पर 2,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल गुरुग्राम में एक नई आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए लगभग 2,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का लक्ष्य कारोबार का विस्तार करना और चालू वित्त वर्ष में अपनी बिक्री बुकिंग में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हासिल करना है। कंपनी ने हाल ही में गुरुग्राम के सेक्टर-71 में सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर 770 अपार्टमेंट वाली एक प्रीमियम आवासीय परियोजना ‘क्लोवरडेल’ पेश की है। सिग्नेचर ग्लोबल पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में बिक्री बुकिंग के मामले में पांचवें सबसे बड़े सूचीबद्ध रियल एस्टेट डेवलपर के रूप में उभरी। उसने 10,290 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग हासिल की। ​​गुरुग्राम स्थित इस कंपनी ने चालू वित्त वर्ष (2025-26) में 12,500 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का अनुमान लगाया है। सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने पीटीआई-को बताया, “हमने गुरुग्राम में एक नई आवास परियोजना शुरू की है। इस शहर में, खासकर प्रतिष्ठित बिल्डरों के लिए घरों की मांग मजबूत बनी हुई है।” कंपनी आठ एकड़ में फैली इस परियोजना में चार करोड़ रुपये से सात करोड़ रुपये की कीमत के घर बेच रही है। परियोजना को 2031 तक पूरा करने की योजना है। पिछले महीने अग्रवाल ने कहा था कि कंपनी गुरुग्राम में अपनी आवासीय परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण और निर्माण गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए चालू वित्त वर्ष में लगभग 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सिग्नेचर ग्लोबल ने पिछले वित्त वर्ष में हरियाणा के गुरुग्राम में 48 एकड़ जमीन खरीदने के लिए 1,070 करोड़ रुपये का निवेश किया था। उन्होंने कहा, “जमीन रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है। हम जमीन के टुकड़ों के अधिग्रहण पर करीब 1,200-1,500 करोड़ रुपये खर्च करेंगे।” अग्रवाल ने कहा कि निर्माण गतिविधियों में निवेश 2025-26 में लगभग 2,500 करोड़ रुपये होगा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 1,900 करोड़ रुपये था। पिछले सप्ताह, सिग्नेचर ग्लोबल ने ऋण पुनर्वित्त और कारोबार का विस्तार करने के लिए गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 875 करोड़ रुपये जुटाने की योजना की घोषणा की।

PNSPNS
Jul 1, 2025 - 04:30
 0
सिग्नेचर ग्लोबल गुरुग्राम में नई आवासीय परियोजना पर 2,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल गुरुग्राम में एक नई आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए लगभग 2,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का लक्ष्य कारोबार का विस्तार करना और चालू वित्त वर्ष में अपनी बिक्री बुकिंग में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हासिल करना है। कंपनी ने हाल ही में गुरुग्राम के सेक्टर-71 में सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर 770 अपार्टमेंट वाली एक प्रीमियम आवासीय परियोजना ‘क्लोवरडेल’ पेश की है।

सिग्नेचर ग्लोबल पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में बिक्री बुकिंग के मामले में पांचवें सबसे बड़े सूचीबद्ध रियल एस्टेट डेवलपर के रूप में उभरी। उसने 10,290 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग हासिल की। ​​गुरुग्राम स्थित इस कंपनी ने चालू वित्त वर्ष (2025-26) में 12,500 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का अनुमान लगाया है। सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने पीटीआई-को बताया, “हमने गुरुग्राम में एक नई आवास परियोजना शुरू की है। इस शहर में, खासकर प्रतिष्ठित बिल्डरों के लिए घरों की मांग मजबूत बनी हुई है।” कंपनी आठ एकड़ में फैली इस परियोजना में चार करोड़ रुपये से सात करोड़ रुपये की कीमत के घर बेच रही है। परियोजना को 2031 तक पूरा करने की योजना है। पिछले महीने अग्रवाल ने कहा था कि कंपनी गुरुग्राम में अपनी आवासीय परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण और निर्माण गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए चालू वित्त वर्ष में लगभग 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

सिग्नेचर ग्लोबल ने पिछले वित्त वर्ष में हरियाणा के गुरुग्राम में 48 एकड़ जमीन खरीदने के लिए 1,070 करोड़ रुपये का निवेश किया था। उन्होंने कहा, “जमीन रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है। हम जमीन के टुकड़ों के अधिग्रहण पर करीब 1,200-1,500 करोड़ रुपये खर्च करेंगे।” अग्रवाल ने कहा कि निर्माण गतिविधियों में निवेश 2025-26 में लगभग 2,500 करोड़ रुपये होगा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 1,900 करोड़ रुपये था। पिछले सप्ताह, सिग्नेचर ग्लोबल ने ऋण पुनर्वित्त और कारोबार का विस्तार करने के लिए गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 875 करोड़ रुपये जुटाने की योजना की घोषणा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow