साकेत अदालत के हवालात में गला घोंटने से विचाराधीन बंदी की मौत

साकेत अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए लाए गए एक व्यक्ति का अदालत के हवालात में दो अन्य कैदियों ने गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास के एक मामले में मुकदमे का सामना कर रहे अमन (24) को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने एक बयान में कहा कि हवालात में कई विचाराधीन कैदियों की मौजूदगी में अमन पर जितेंद्र उर्फ ​​जित्ते और जयदेव उर्फ ​​बच्चा ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया, ‘‘अमन को साकेत अदालत में पेशी के लिए लाया गया था और हवालात के खारजा नंबर- 5 में यह घटना घटी।’’ प्रारंभिक जांच से लगता है कि पूर्व में हुए विवाद के कारण यह हमला किया गया। अमन ने 2024 में जितेंद्र और उसके भाई पर कथित रूप से चाकू से हमला किया था। पुलिस ने बताया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि झगड़ा जारी रहा, जो हिरासत के दौरान और बढ़ गया।’’ उन्होंने बताया कि गोविंदपुरी निवासी अमन को हमले में गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।

PNSPNS
Jun 6, 2025 - 03:30
 0
साकेत अदालत के हवालात में गला घोंटने से विचाराधीन बंदी की मौत

साकेत अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए लाए गए एक व्यक्ति का अदालत के हवालात में दो अन्य कैदियों ने गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास के एक मामले में मुकदमे का सामना कर रहे अमन (24) को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने एक बयान में कहा कि हवालात में कई विचाराधीन कैदियों की मौजूदगी में अमन पर जितेंद्र उर्फ ​​जित्ते और जयदेव उर्फ ​​बच्चा ने हमला कर दिया।

उन्होंने बताया, ‘‘अमन को साकेत अदालत में पेशी के लिए लाया गया था और हवालात के खारजा नंबर- 5 में यह घटना घटी।’’ प्रारंभिक जांच से लगता है कि पूर्व में हुए विवाद के कारण यह हमला किया गया। अमन ने 2024 में जितेंद्र और उसके भाई पर कथित रूप से चाकू से हमला किया था।

पुलिस ने बताया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि झगड़ा जारी रहा, जो हिरासत के दौरान और बढ़ गया।’’ उन्होंने बताया कि गोविंदपुरी निवासी अमन को हमले में गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow