लिवरपूल-पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा का निधन, कुछ दिन पहले ही रचाई थी शादी

फुटबॉल जगत में इस समय शोक में डूबा है। दरअसल, लिवरपूल से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह महज 28 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेन में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे के समय उनके साथ कार में उनके भाई आंद्रे भी मौजद थे। बता दें कि, आंद्रे 26 वर्ष एक फुटबॉलर थे। ये दुखद घटना जोटा की शादी के 10 दिन बाद हुई है। पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ ने जोटा और उनके भाई अंद्रे की मृत्यु का गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि, पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ और पूरा पुर्तगाल फुटबॉल डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की मृत्यु से पूरी तरह स्तब्ध है। पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ डिओगो और आंद्रे सिल्वा के परिवार और दोस्तों के साथ-साथ लिवरपूल एमसी और एफसी पेनाफिल के प्रति गहरी  संवदेना व्यक्त करता है, जिन क्लबों में ये खिलाड़ी क्रमश खेलते थे। हमने दो चैंपियन खो दिए हैं।  बता दें कि, जोटा हाल ही में नेशंस लीग कप जीतने वाली पुर्तगाली टीम का हिस्सा थे। पुर्तगाल की टीमने फाइनल में स्पेन को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वह लिवरपूल फुटबॉल क्लब के साथ भी कई खिताब जीत चुके हैं। जोटा फुटबॉल के मैदान पर अपनी ड्रिब्लिंग स्किल्स, शानदार फिनिशिंग, तेज गति से डिफेंडर्स को छकाने के लिए जाने जाते थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेन के जमोरा में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें उनकी मौत हो गई। इस हादसे में उनके भाई की भी जान चली गई। वहीं जोटा ने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में शादी की तस्वीरें शेयर की थींष उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रूटे कार्डोसो केसाथ शादी रचाई जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थीं।   View this post on Instagram A post shared by Rute Cardoso ???? (@rutecfcardoso14)

PNSPNS
Jul 4, 2025 - 04:29
 0
लिवरपूल-पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा का निधन, कुछ दिन पहले ही रचाई थी शादी
फुटबॉल जगत में इस समय शोक में डूबा है। दरअसल, लिवरपूल से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह महज 28 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेन में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे के समय उनके साथ कार में उनके भाई आंद्रे भी मौजद थे। बता दें कि, आंद्रे 26 वर्ष एक फुटबॉलर थे। ये दुखद घटना जोटा की शादी के 10 दिन बाद हुई है। 

पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ ने जोटा और उनके भाई अंद्रे की मृत्यु का गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि, पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ और पूरा पुर्तगाल फुटबॉल डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की मृत्यु से पूरी तरह स्तब्ध है। पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ डिओगो और आंद्रे सिल्वा के परिवार और दोस्तों के साथ-साथ लिवरपूल एमसी और एफसी पेनाफिल के प्रति गहरी  संवदेना व्यक्त करता है, जिन क्लबों में ये खिलाड़ी क्रमश खेलते थे। हमने दो चैंपियन खो दिए हैं। 
 
बता दें कि, जोटा हाल ही में नेशंस लीग कप जीतने वाली पुर्तगाली टीम का हिस्सा थे। पुर्तगाल की टीमने फाइनल में स्पेन को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वह लिवरपूल फुटबॉल क्लब के साथ भी कई खिताब जीत चुके हैं। जोटा फुटबॉल के मैदान पर अपनी ड्रिब्लिंग स्किल्स, शानदार फिनिशिंग, तेज गति से डिफेंडर्स को छकाने के लिए जाने जाते थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेन के जमोरा में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें उनकी मौत हो गई। इस हादसे में उनके भाई की भी जान चली गई। 

वहीं जोटा ने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में शादी की तस्वीरें शेयर की थींष उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रूटे कार्डोसो केसाथ शादी रचाई जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थीं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow