लिव-इन पार्टनर का हैवानियत: प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भरकर खाड़ी में फेंका

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक खाड़ी (क्रीक) के किनारे सूटकेस में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को उसके लिव-इन साथी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर 21 नवंबर को झगड़े के बाद महिला की हत्या कर अगले दिन उसके शव को खाड़ी के पास फेंक दिया था। प्रियंका विश्वकर्मा (22) का शव सोमवार को देसाई गांव के पास खाड़ी पुल के नीचे मिला था। मृतक की कलाई पर पी वी एस गुदा हुआ था। पुलिस ने सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से विनोद श्रीनिवास विश्वकर्मा (50) को देसाई गांव से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला पिछले पांच वर्षों से आरोपी के साथ रह रही थी। पुलिस के अनुसार 21 नवंबर की रात झगड़े के बाद आरोपी ने कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को एक दिन घर में रखने के बाद बदबू आने पर उसने शव को सूटकेस में भरा और 22 नवंबर की रात पुल से खाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है।

PNSPNS
Nov 28, 2025 - 22:57
 0
लिव-इन पार्टनर का हैवानियत: प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भरकर खाड़ी में फेंका

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक खाड़ी (क्रीक) के किनारे सूटकेस में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को उसके लिव-इन साथी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर 21 नवंबर को झगड़े के बाद महिला की हत्या कर अगले दिन उसके शव को खाड़ी के पास फेंक दिया था।

प्रियंका विश्वकर्मा (22) का शव सोमवार को देसाई गांव के पास खाड़ी पुल के नीचे मिला था। मृतक की कलाई पर पी वी एस गुदा हुआ था। पुलिस ने सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से विनोद श्रीनिवास विश्वकर्मा (50) को देसाई गांव से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला पिछले पांच वर्षों से आरोपी के साथ रह रही थी।

पुलिस के अनुसार 21 नवंबर की रात झगड़े के बाद आरोपी ने कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को एक दिन घर में रखने के बाद बदबू आने पर उसने शव को सूटकेस में भरा और 22 नवंबर की रात पुल से खाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow