मुंबई में शक का भयानक नतीजा: पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मारा, फिर खुदकुशी कर ली

मुंबई के भायखला इलाके में शुक्रवार सुबह 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला करने के बाद, अपना गला काटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि कालाचौकी में रहने वाले सोनू बराई ने मनीषा यादव (24) पर दिन में करीब 11 बजे हमला किया। यह घटना दोनों के अलग होने के लगभग दो हफ्ते बाद हुई। अधिकारी ने बताया कि मनीषा को हमले में गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।इसे भी पढ़ें: मीसा भारती का PM पर हमला: बिहार का विकास नहीं, सिर्फ परिवार पर आरोपों की राजनीति करते हैं मोदी उन्होंने बताया कि बराई को मनीषा के किसी और से संबंध होने का शक था जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। उन्होंने बताया कि बराई ने अपनी पूर्व प्रेमिका को शुक्रवार की सुबह मिलने के लिए बुलाया लेकिन अपने साथ एक किचन चाकू भी ले गया था। अधिकारी ने बताया कि मनीषा जब मौके पर पहुंची तो बराई ने उसपर दो से तीन बार चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में मनीषा अपनी जान बचाने के लिए भागी और एक निजी अस्पताल में घुस गई। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि बराई ने मनीषा का पीछा किया और अस्पताल के अंदर प्रवेश कर उस पर वार किया। इसे भी पढ़ें: मुकेश सहनी का BJP पर सीधा वार: अल्पसंख्यक हमारे साथ, ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा रोजगार पर चुनाव  वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन बराई के गुस्से में और हथियारबंद होने की वजह से वे ज़्यादा कुछ नहीं कर सके। अधिकारी ने बताया कि इस बीच बराई ने अपना गला काट लिया और अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल मनीषा को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

PNSPNS
Nov 3, 2025 - 17:42
 0
मुंबई में शक का भयानक नतीजा: पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मारा, फिर खुदकुशी कर ली

मुंबई के भायखला इलाके में शुक्रवार सुबह 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला करने के बाद, अपना गला काटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि कालाचौकी में रहने वाले सोनू बराई ने मनीषा यादव (24) पर दिन में करीब 11 बजे हमला किया। यह घटना दोनों के अलग होने के लगभग दो हफ्ते बाद हुई। अधिकारी ने बताया कि मनीषा को हमले में गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मीसा भारती का PM पर हमला: बिहार का विकास नहीं, सिर्फ परिवार पर आरोपों की राजनीति करते हैं मोदी

उन्होंने बताया कि बराई को मनीषा के किसी और से संबंध होने का शक था जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। उन्होंने बताया कि बराई ने अपनी पूर्व प्रेमिका को शुक्रवार की सुबह मिलने के लिए बुलाया लेकिन अपने साथ एक किचन चाकू भी ले गया था।

अधिकारी ने बताया कि मनीषा जब मौके पर पहुंची तो बराई ने उसपर दो से तीन बार चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में मनीषा अपनी जान बचाने के लिए भागी और एक निजी अस्पताल में घुस गई। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि बराई ने मनीषा का पीछा किया और अस्पताल के अंदर प्रवेश कर उस पर वार किया।

 

इसे भी पढ़ें: मुकेश सहनी का BJP पर सीधा वार: अल्पसंख्यक हमारे साथ, ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा रोजगार पर चुनाव

 

वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन बराई के गुस्से में और हथियारबंद होने की वजह से वे ज़्यादा कुछ नहीं कर सके। अधिकारी ने बताया कि इस बीच बराई ने अपना गला काट लिया और अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल मनीषा को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow