रेणुकास्वामी हत्याकांड: कन्नड़ सुपरस्टार Darshan Thoogudeepa गिरफ्तार, कानून का शिकंजा कसा

कर्नाटक के चर्चित रेणुकास्वामी हत्या मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद कन्नड़ अभिनेता दर्शन को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दर्शन की गिरफ्तारी से कुछ देर पहले ही मामले की मुख्य आरोपी और उनकी मित्र अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को पुलिस हिरासत में लिया था।  लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा को बड़ा झटका देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने 33 वर्षीय प्रशंसक रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में उनकी ज़मानत रद्द कर दी है। रेणुकास्वामी का कथित तौर पर अभिनेता और उनके अन्य प्रशंसकों ने अपहरण, मारपीट और हत्या कर दी थी। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने आज सुबह इस मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व के फैसले को रद्द कर दिया और आदेश दिया कि उन्हें हिरासत में लिया जाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दर्शन को बेंगलुरु के होसाकेरेहल्ली स्थित उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी के घर से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि अभिनेता गिरफ्तारी से बचना चाहता थे और अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करना चाहता थे, लेकिन पुलिस को उनके ठिकाने की जानकारी मिल गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood 

PNSPNS
Aug 15, 2025 - 04:30
 0
रेणुकास्वामी हत्याकांड: कन्नड़ सुपरस्टार Darshan Thoogudeepa गिरफ्तार, कानून का शिकंजा कसा

कर्नाटक के चर्चित रेणुकास्वामी हत्या मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद कन्नड़ अभिनेता दर्शन को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दर्शन की गिरफ्तारी से कुछ देर पहले ही मामले की मुख्य आरोपी और उनकी मित्र अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को पुलिस हिरासत में लिया था।

 लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा को बड़ा झटका देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने 33 वर्षीय प्रशंसक रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में उनकी ज़मानत रद्द कर दी है। रेणुकास्वामी का कथित तौर पर अभिनेता और उनके अन्य प्रशंसकों ने अपहरण, मारपीट और हत्या कर दी थी। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने आज सुबह इस मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व के फैसले को रद्द कर दिया और आदेश दिया कि उन्हें हिरासत में लिया जाए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दर्शन को बेंगलुरु के होसाकेरेहल्ली स्थित उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी के घर से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि अभिनेता गिरफ्तारी से बचना चाहता थे और अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करना चाहता थे, लेकिन पुलिस को उनके ठिकाने की जानकारी मिल गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow