मौसम विभाग ने दिल्ली में जताई बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ की श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

PNSPNS
Jul 14, 2025 - 04:30
 0
मौसम विभाग ने दिल्ली में जताई बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ की श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow