मेरे प्रिय कॉकरोचों, पलट मत जाना... Abhijeet Dipke के बेहोश होने पर Shekhar Suman ने ली चुटकी

मशहूर एक्टर और होस्ट शेखर सुमन अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी ही पसंदीदा 'कॉकरोच जनता पार्टी' और उनके मुखिया अभिजीत दीपके को आड़े हाथों ले लिया। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे CJP के कार्यकर्ताओं को मजेदार अंदाज में रोस्ट करते हुए शेखर सुमन ने उन्हें 'पलटने' से बचने की सलाह दी। इसी बहाने उन्होंने अरविंद केजरीवाल से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार पर भी तीखे तंज कसे।'शेखर टुनाइट' में मनोज बाजपेयी के सामने खुलकर बोले शेखरशेखर सुमन ने ये सारी बातें अपने यूट्यूब चैनल के शो 'शेखर टुनाइट' के 5वें एपिसोड में कहीं, जो 12 जून को रिलीज हुआ है। इस एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो के दौरान शेखर सुमन ने जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता में उम्मीदें तो जगा दी हैं, लेकिन वहां से 'छू-मंतर' मत हो जाना। अब इस शो के मजेदार क्लिप्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Mithun Chakraborty की लाडली Dishani ने की सगाई, Hollywood से है मंगेतर Miles का कनेक्शनअरविंद केजरीवाल पर साधा निशानाशेखर सुमन ने जंतर-मंतर के इतिहास का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "जंतर-मंतर का पलटने का पुराना इतिहास रहा है। देखिए ना, केजरीवाल जी यहीं से कहकर गए थे कि राजनीति में नहीं जाऊंगा, फिर पलट गए। बोले- सरकारी मकान और गाड़ी नहीं लूंगा, फिर पलट गए।" शेखर ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर इस बार भी ऐसा ही हुआ, तो फिर आप का झाड़ू भी कुछ नहीं कर पाएगा।कॉकरोच एक बार पलट गया, तो सीधा नहीं हो सकताशेखर सुमन ने कॉकरोच का उदाहरण देते हुए CJP के कार्यकर्ताओं को मजेदार सलाह दी। उन्होंने कहा, "कॉकरोचों आप मत पलटिएगा, क्योंकि कॉकरोच अगर एक बार पीठ के बल पलट गया, तो वह तब तक सीधा नहीं हो सकता जब तक कोई उसे सीधा ना करे। जिंदा लोकतंत्र में आवाज जिंदा रहनी चाहिए, वरना औंधे पड़े-पड़े हाथ-पैर मारते रह जाओगे और सब हंसी-थट्टा बनकर रह जाएगा।" इसे भी पढ़ें: Orry ने Dhruv Rathee को बताया देश विरोधी, KK Creates Podcast में Social Media सेंसेशन ने किए बड़े खुलासेतपती धूप में बेहोश होने पर अभिजीत दीपके को घेराशो के आखिरी हिस्से में शेखर सुमन ने अमेरिका से भारत आए CJP के मुखिया अभिजीत दीपके पर भी चुटकी ली। दिल्ली की भीषण गर्मी और लू के कारण अभिजीत के बेहोश होने की खबर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "भीड़ तो इकट्ठा कर ली, लेकिन खबर आई है कि दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर कॉकरोच का मुखिया दिल्ली की तपती लू की वजह से औंधा हो गया।" इसी बहाने उन्होंने दिल्ली की गर्मी और सरकारी इंतजामों को लेकर मोदी सरकार को भी आड़े हाथों लिया। View this post on Instagram A post shared by Shekhar Tonite (@shekhartonite)

PNSPNS
Jun 17, 2026 - 09:09
 0
मेरे प्रिय कॉकरोचों, पलट मत जाना... Abhijeet Dipke के बेहोश होने पर Shekhar Suman ने ली चुटकी
मशहूर एक्टर और होस्ट शेखर सुमन अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी ही पसंदीदा 'कॉकरोच जनता पार्टी' और उनके मुखिया अभिजीत दीपके को आड़े हाथों ले लिया। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे CJP के कार्यकर्ताओं को मजेदार अंदाज में रोस्ट करते हुए शेखर सुमन ने उन्हें 'पलटने' से बचने की सलाह दी। इसी बहाने उन्होंने अरविंद केजरीवाल से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार पर भी तीखे तंज कसे।

'शेखर टुनाइट' में मनोज बाजपेयी के सामने खुलकर बोले शेखर

शेखर सुमन ने ये सारी बातें अपने यूट्यूब चैनल के शो 'शेखर टुनाइट' के 5वें एपिसोड में कहीं, जो 12 जून को रिलीज हुआ है। इस एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो के दौरान शेखर सुमन ने जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता में उम्मीदें तो जगा दी हैं, लेकिन वहां से 'छू-मंतर' मत हो जाना। अब इस शो के मजेदार क्लिप्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Mithun Chakraborty की लाडली Dishani ने की सगाई, Hollywood से है मंगेतर Miles का कनेक्शन


अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

शेखर सुमन ने जंतर-मंतर के इतिहास का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "जंतर-मंतर का पलटने का पुराना इतिहास रहा है। देखिए ना, केजरीवाल जी यहीं से कहकर गए थे कि राजनीति में नहीं जाऊंगा, फिर पलट गए। बोले- सरकारी मकान और गाड़ी नहीं लूंगा, फिर पलट गए।" शेखर ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर इस बार भी ऐसा ही हुआ, तो फिर आप का झाड़ू भी कुछ नहीं कर पाएगा।

कॉकरोच एक बार पलट गया, तो सीधा नहीं हो सकता

शेखर सुमन ने कॉकरोच का उदाहरण देते हुए CJP के कार्यकर्ताओं को मजेदार सलाह दी। उन्होंने कहा, "कॉकरोचों आप मत पलटिएगा, क्योंकि कॉकरोच अगर एक बार पीठ के बल पलट गया, तो वह तब तक सीधा नहीं हो सकता जब तक कोई उसे सीधा ना करे। जिंदा लोकतंत्र में आवाज जिंदा रहनी चाहिए, वरना औंधे पड़े-पड़े हाथ-पैर मारते रह जाओगे और सब हंसी-थट्टा बनकर रह जाएगा।"
 

इसे भी पढ़ें: Orry ने Dhruv Rathee को बताया देश विरोधी, KK Creates Podcast में Social Media सेंसेशन ने किए बड़े खुलासे


तपती धूप में बेहोश होने पर अभिजीत दीपके को घेरा

शो के आखिरी हिस्से में शेखर सुमन ने अमेरिका से भारत आए CJP के मुखिया अभिजीत दीपके पर भी चुटकी ली। दिल्ली की भीषण गर्मी और लू के कारण अभिजीत के बेहोश होने की खबर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "भीड़ तो इकट्ठा कर ली, लेकिन खबर आई है कि दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर कॉकरोच का मुखिया दिल्ली की तपती लू की वजह से औंधा हो गया।" इसी बहाने उन्होंने दिल्ली की गर्मी और सरकारी इंतजामों को लेकर मोदी सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow