महाराष्ट्र में चोरी और चोरों की सरकार, खड़गे का आरोप, संविधान से धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद को हटाने का प्रयास कर रही BJP
भुवनेश्वर में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा ने कहा कि आज भाजपा के लोग बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। लेकिन ओडिशा के लिए उनका योगदान शून्य है। उन्होंने कहा कि वे बिना कोई काम किए सिर्फ़ प्रचार चाहते हैं। लेकिन हम ओडिशा के लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने ओडिशा के लिए काम किया और इसीलिए आज राज्य में इतने बड़े सार्वजनिक उपक्रम आए हैं। लेकिन मोदी जी ने कोई काम नहीं किया। इसके बजाय, वह आपकी कमाई और कांग्रेस द्वारा दी गई हर चीज़ को बेच रहे हैं। इसे भी पढ़ें: बेचारे अवार्ड-जीवी प्रधानमंत्री! मोहन भागवत के बयान को लेकर कांग्रेस ने PM Modi पर कसा तंजखड़गे ने कहा कि बीजेपी करती क्या है कि पहले वो एक सीएम चुनती है और फिर अडानी-अंबानी आ जाते हैं। कौन सी ज़मीन अच्छी है, कहाँ खनन अच्छा है, कौन सी जगह अच्छी है, कहाँ पावर प्लांट लगाना है - वो यही ढूंढते रहते हैं। इसलिए इन लोगों को सबक सिखाना होगा। मैं जानता हूँ कि ओडिशा के लोग मज़बूत हैं और वो बीजेपी को सबक सिखाएँगे। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में 'चोरी की सरकार', 'चोरों की सरकार' है। 85 लाख मतदाता बदले गए और फिर भाजपा सरकार सत्ता में आई। इसी तरह बिहार में भी, 7 करोड़ मतदाताओं में से 2 करोड़ मतदाताओं के नाम रद्द किए जा रहे हैं। क्या आपको ऐसी सरकार, ऐसे लोग चाहिए? क्या इससे लोकतंत्र की रक्षा होगी? हमें देशद्रोहियों को बाहर निकालना चाहिए और उन्हें सबक सिखाना चाहिए।मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि हाल ही में मैंने सुना कि भाजपा संविधान से 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्द हटाना चाहती है। वे अपनी पार्टी के संविधान में लिखते हैं कि वे संविधान का पालन करते हैं। लेकिन क्या आप ऐसा करते हैं? उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा गरीबों और संविधान के खिलाफ बातें करते हैं। इसलिए, मैं युवाओं से आग्रह करता हूँ कि वे जागे, उठें और संविधान की रक्षा करें। तभी आप सुरक्षित रहेंगे, अन्यथा भाजपा समाज को बांट रही है...।" इसे भी पढ़ें: Odisha में राहुल गांधी की संविधान बचाओ रैली, बोले- जल, जंगल, जमीन चुराना चाहती है भाजपा खड़गे ने कहा कि मोदी जी और भाजपा कितना झूठ बोलते हैं। जब भारत-पाकिस्तान युद्ध चल रहा था, तब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध समाप्त कर दिया है, उन्होंने उन्हें रुकने को कहा है... ट्रंप ने यह बात 16 बार कही। मोदी ने उनका जवाब नहीं दिया। क्यों? क्योंकि उनमें ट्रंप के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं थी।#WATCH | Odisha | At Samvidhan Bachao Samavesh in Bhubaneswar, Congress chief Mallikarjun Kharge says, "There is a 'chori ki sarkar', 'choron ki sarkar' in Maharashtra. 85 lakh voters were changed and then BJP Govt came to power there...Similarly in Bihar, out of 7 crore voters… pic.twitter.com/lD5mlllEen— ANI (@ANI) July 11, 2025
इसे भी पढ़ें: बेचारे अवार्ड-जीवी प्रधानमंत्री! मोहन भागवत के बयान को लेकर कांग्रेस ने PM Modi पर कसा तंज
इसे भी पढ़ें: Odisha में राहुल गांधी की संविधान बचाओ रैली, बोले- जल, जंगल, जमीन चुराना चाहती है भाजपा
#WATCH | Odisha | At Samvidhan Bachao Samavesh in Bhubaneswar, Congress chief Mallikarjun Kharge says, "There is a 'chori ki sarkar', 'choron ki sarkar' in Maharashtra. 85 lakh voters were changed and then BJP Govt came to power there...Similarly in Bihar, out of 7 crore voters… pic.twitter.com/lD5mlllEen— ANI (@ANI) July 11, 2025
What's Your Reaction?