मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर के तीन जिलों से सुरक्षाबलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के दो सक्रिय कैडरों को शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के लाइकहोंग से पकड़ा गया, जबकि कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी(ताइबांगनबा) के एक सदस्य को शुक्रवार को बिष्णुपुर के ट्रोंग्लाओबी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार को इंफाल पूर्वी के कोंगपाल से प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एपीयूएनबीए) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया तथा थौबल जिले के वांगजिंग बाजार से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

PNSPNS
Jul 14, 2025 - 04:30
 0
मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर के तीन जिलों से सुरक्षाबलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के दो सक्रिय कैडरों को शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के लाइकहोंग से पकड़ा गया, जबकि कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी(ताइबांगनबा) के एक सदस्य को शुक्रवार को बिष्णुपुर के ट्रोंग्लाओबी से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार को इंफाल पूर्वी के कोंगपाल से प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एपीयूएनबीए) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया तथा थौबल जिले के वांगजिंग बाजार से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow