मणिपुर में असम राइफल्स के वाहन पर हमले के मामले में दो लोग हिरासत में लिए गए

मणिपुर में असम राइफल्स के वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले के सिलसिले में शनिवार को दो लोगों को हिरासत में लिया गया। इस हमले में दो जवानों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को नांबोल सबल लेइकाई क्षेत्र में हुए हमले में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक वैन भी बरामद कर ली गई है। मणिपुर पुलिस ने एक बयान में कहा, “सुरक्षा बलों ने शांतिपुर और इशोक में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया... आगे की जांच के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।” बयान के मुताबिक, हमले में कथित तौर पर इस्तेमाल सिल्वर-ब्लू रंग की वैन घटनास्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर, इंफाल वेस्ट जिले के मुतुम यांग्बी में मिली। इसमें कहा गया है, “शुरुआती जांच के अनुसार, उक्त वाहन के कई मालिकों की पहचान कर ली गई है और अधिक जानकारी प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं।

PNSPNS
Sep 22, 2025 - 04:32
 0
मणिपुर में असम राइफल्स के वाहन पर हमले के मामले में दो लोग हिरासत में लिए गए

मणिपुर में असम राइफल्स के वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले के सिलसिले में शनिवार को दो लोगों को हिरासत में लिया गया। इस हमले में दो जवानों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को नांबोल सबल लेइकाई क्षेत्र में हुए हमले में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक वैन भी बरामद कर ली गई है। मणिपुर पुलिस ने एक बयान में कहा, “सुरक्षा बलों ने शांतिपुर और इशोक में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया... आगे की जांच के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।”

बयान के मुताबिक, हमले में कथित तौर पर इस्तेमाल सिल्वर-ब्लू रंग की वैन घटनास्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर, इंफाल वेस्ट जिले के मुतुम यांग्बी में मिली। इसमें कहा गया है, “शुरुआती जांच के अनुसार, उक्त वाहन के कई मालिकों की पहचान कर ली गई है और अधिक जानकारी प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow