Samsung का Future Plan लीक! Galaxy Unpacked से पहले Z Fold 8 Ultra की तस्वीरें हुईं वायरल

क्या आप भी काफी समय से नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जरा ठहर जाएं। अगले महीने सैमसंग अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। ऑफिशियल ऐलान से पहले गैलेक्सी Z Fold 8, गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra और गैलेक्सी Z Flip 8 को लेकर नया लीक सामने आया है। दरअसल, इस लीक में तीनों स्मार्टफोन्स के स्क्रीन प्रोटेक्टर की तस्वीरें नजर आ रही हैं। जिनसे इनके डिजाइन और स्क्रीन लेआउट की झलक देखने को मिलती है।आपको बता दें कि, टिप्स्टर Ice Universe की शेयर की गई फोटों में तीनों फोल्डेबल फोन फोल्ड नजर आ रहे हैं। लेकिन फोटो से स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त नहीं हुई, हालांकि सैमसंग के डिजाइन में होने वाले कुछ बड़े बदलाव का हिंट जरुर मिला है।Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है बड़ा कवर डिस्प्लेहालिए जारी हुई लीक से पता चला है कि गैलेक्सी Z Fold 8 का कवर डिस्प्ले पहले के फोल्ड मॉडल्स की तुलना में ज्यादा चौड़ा दिखाई देगा। पिछले साल कुछ यूजर्स Fold सीरीज में चौड़े बाहरी डिस्प्ले की मांग कर रहे थे ताकि फोन बंद होने पर भी सामान्य स्मार्टफोन जैसा एक्सपीरिएंस मिल सकते हैं।Galaxy Z Fold 8 Ultra में दिखा ऐसा डिजाइनलीक से पता चला है कि गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra का डिजाइन सैमसंग की मौजूदा Fold सीरीज जैसा नजर आता है। यह स्टैंडर्ड Fold 8 के मुकाबले में थोड़ा बड़ा नजर आ रहा है। सैमसंग अल्ट्रा मॉडल में प्रीमियम फीचर्स और अलग हार्डवेयर पर ज्यादा ध्यान दे सकती हैं।कब हो सकता है लॉन्च?रिपोर्ट्स से पता चला है कि सैमसंग अगले महीने लंदन में आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंच में गैलेक्सी Z Fold 8, गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra और गैलेक्सी Z Flip 8 को पेश कर सकती है। लीक के मुताबिक Fold 8 और Fold 8 Ultra में क्वालकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप  Snapdragon प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि Z Flip 8 में सैमसंग का Exynos चिपसेट दिया जा सकता है। बता दें कि ये जानकारी अफवाहों पर बेस्ड है और अभी तक कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

PNSPNS
Jun 18, 2026 - 11:43
 0
Samsung का Future Plan लीक! Galaxy Unpacked से पहले Z Fold 8 Ultra की तस्वीरें हुईं वायरल
क्या आप भी काफी समय से नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जरा ठहर जाएं। अगले महीने सैमसंग अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। ऑफिशियल ऐलान से पहले गैलेक्सी Z Fold 8, गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra और गैलेक्सी Z Flip 8 को लेकर नया लीक सामने आया है। 
दरअसल, इस लीक में तीनों स्मार्टफोन्स के स्क्रीन प्रोटेक्टर की तस्वीरें नजर आ रही हैं। जिनसे इनके डिजाइन और स्क्रीन लेआउट की झलक देखने को मिलती है।
आपको बता दें कि, टिप्स्टर Ice Universe की शेयर की गई फोटों में तीनों फोल्डेबल फोन फोल्ड नजर आ रहे हैं। लेकिन फोटो से स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त नहीं हुई, हालांकि सैमसंग के डिजाइन में होने वाले कुछ बड़े बदलाव का हिंट जरुर मिला है।

Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है बड़ा कवर डिस्प्ले
हालिए जारी हुई लीक से पता चला है कि गैलेक्सी Z Fold 8 का कवर डिस्प्ले पहले के फोल्ड मॉडल्स की तुलना में ज्यादा चौड़ा दिखाई देगा। पिछले साल कुछ यूजर्स Fold सीरीज में चौड़े बाहरी डिस्प्ले की मांग कर रहे थे ताकि फोन बंद होने पर भी सामान्य स्मार्टफोन जैसा एक्सपीरिएंस मिल सकते हैं।

Galaxy Z Fold 8 Ultra में दिखा ऐसा डिजाइन
लीक से पता चला है कि गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra का डिजाइन सैमसंग की मौजूदा Fold सीरीज जैसा नजर आता है। यह स्टैंडर्ड Fold 8 के मुकाबले में थोड़ा बड़ा नजर आ रहा है। सैमसंग अल्ट्रा मॉडल में प्रीमियम फीचर्स और अलग हार्डवेयर पर ज्यादा ध्यान दे सकती हैं।

कब हो सकता है लॉन्च?
रिपोर्ट्स से पता चला है कि सैमसंग अगले महीने लंदन में आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंच में गैलेक्सी Z Fold 8, गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra और गैलेक्सी Z Flip 8 को पेश कर सकती है। लीक के मुताबिक Fold 8 और Fold 8 Ultra में क्वालकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप  Snapdragon प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि Z Flip 8 में सैमसंग का Exynos चिपसेट दिया जा सकता है। बता दें कि ये जानकारी अफवाहों पर बेस्ड है और अभी तक कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow