भारत ने रचा इतिहास, चौथी बार जीता हॉकी एशिया कप का खिताब, फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराया

बिहार के राजगीर में खेले गए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में भारतीय हॉकी टीम ने जीत कर इतिहास रच दिया है। इस दौरान भारतीय टीम कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप की चैंपियन बनी है। साथ ही हरमनप्रीत सिंह की सेना ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। भारत की तरफ से दिलप्रीत ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अलावा सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने 1-1 गोल करने में सफलता हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया। वहीं मुकाबले की बात करें तो, भारत की शुरुआत बेहतरीन रही। भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले ही मिनट में गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के बेहतरीन पास पर डी के अंदर मौजूद सुखजीत सिंह ने टॉमहॉक लगाते हुए गोल दागा। इस मैच के 8वें मिनट पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर जुगराज गोल नहीं कर सके। इसके बाद दूसे क्वार्टर की समाप्ति से लगभग 2 मिनट पहले ही दिलप्रीत ने मैदानी गोल करके बढ़त को दोगुना किया। वहीं तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिस पर कोई भी गोल नहीं हो सका। भारत की ओर से हो रहे लगातार आक्रामक प्रयासों के बीच दिलप्रीत ने अपना दूसरा और भारत के लिए तीसरा गोल किया। चौथे क्वार्टर में कोरिया से सोन डेन ने पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले मौके पर गोल किया। मैच के आखिरी मिनटों के दौरान कोरियाई खिलाड़ियों ने तेजी से कुछ प्रयास किए, लेकिन वे इसमें नाकामयाब रहे।   ???????????????????????????????????? ???????? ????????????????! ????????????????India reign supreme at the Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025 with a stellar campaign to lift the crown — their fourth Asia Cup title. ????#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/AOfD8wbB2K— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025

PNSPNS
Sep 9, 2025 - 04:30
 0
भारत ने रचा इतिहास, चौथी बार जीता हॉकी एशिया कप का खिताब, फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराया

बिहार के राजगीर में खेले गए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में भारतीय हॉकी टीम ने जीत कर इतिहास रच दिया है। इस दौरान भारतीय टीम कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप की चैंपियन बनी है। साथ ही हरमनप्रीत सिंह की सेना ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। 

भारत की तरफ से दिलप्रीत ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अलावा सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने 1-1 गोल करने में सफलता हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया। 

वहीं मुकाबले की बात करें तो, भारत की शुरुआत बेहतरीन रही। भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले ही मिनट में गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के बेहतरीन पास पर डी के अंदर मौजूद सुखजीत सिंह ने टॉमहॉक लगाते हुए गोल दागा। इस मैच के 8वें मिनट पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर जुगराज गोल नहीं कर सके। इसके बाद दूसे क्वार्टर की समाप्ति से लगभग 2 मिनट पहले ही दिलप्रीत ने मैदानी गोल करके बढ़त को दोगुना किया। 

वहीं तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिस पर कोई भी गोल नहीं हो सका। भारत की ओर से हो रहे लगातार आक्रामक प्रयासों के बीच दिलप्रीत ने अपना दूसरा और भारत के लिए तीसरा गोल किया। चौथे क्वार्टर में कोरिया से सोन डेन ने पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले मौके पर गोल किया। मैच के आखिरी मिनटों के दौरान कोरियाई खिलाड़ियों ने तेजी से कुछ प्रयास किए, लेकिन वे इसमें नाकामयाब रहे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow