फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में गणेशोत्सव को मिला राज्योत्सव का दर्जा

राज्य के सभी गणेश भक्तों के लिए खुशखबरी है। अब से गणेशोत्सव राजकीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। संस्कृति मंत्री आशीष शालर ने विधानसभा में घोषणा की कि गणेशोत्सव राज्य उत्सव होगा। भाजपा विधायक हेमंत रासाने ने विधानसभा के मानसून सत्र में इस संबंध में प्रस्ताव रखा था। इस पर बात करते हुए आशीष शेलार ने गणेश भक्तों को यह खुशखबरी दी है। बप्पा के आगमन में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल हमारे प्यारे बप्पा 12 दिन पहले ही आएँगे। 27 अगस्त को गणपति बप्पा धूम-धाम से पधारेंगे। गणेशोत्सव में बस कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में राज्य सरकार की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है। इसे भी पढ़ें: संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- नगर निकाय चुनावों में नहीं होगा कोई भी इंडिया गठबंधनशेलार ने विधानसभा में घोषणा की कि गणेशोत्सव पूरे राज्य में महाराष्ट्र के त्योहार की तरह मनाया जाएगा। शेलार की इस घोषणा के बाद गणेश भक्तों में खुशी का माहौल है। राज्य की आन-बान और शान गणेशोत्सव को महाराष्ट्र का त्योहार घोषित किया जा रहा है। आशीष शेलार ने विधानसभा में कहा कि कुछ लोगों ने अलग-अलग कारणों से गणेशोत्सव की सार्वजनिक परंपरा को बाधित किया था। लेकिन हमने इन सभी स्पीड ब्रेकरों को हटाने का काम किया है।इसे भी पढ़ें: स्कूल में सभी छात्राओं के उतरवाए गये कपड़े, गुप्तांगों को भी छुआ! वजह बेहद असंवेदनशीलता से भरी थी... आठ पर मामला दर्जइसे आधिकारिक राज्य उत्सव का दर्जा देकर, भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार न केवल परंपरा का सम्मान कर रही है, बल्कि महत्वपूर्ण निकाय चुनावों से पहले, इसे एक मज़बूत हिंदुत्व के संकेत के रूप में देखते हुए, राजनीतिक ध्यान भी आकर्षित कर रही है। एराज्य में गणेशोत्सव का गहरा महत्व है, इसके सार्वजनिक उत्सवों की शुरुआत 1893 से हुई है। जब लोकमान्य तिलक ने औपनिवेशिक शासन के दौरान एकता और प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में इस उत्सव को लोकप्रिय बनाया था। 

PNSPNS
Jul 11, 2025 - 04:30
 0
फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में गणेशोत्सव को मिला राज्योत्सव का दर्जा
राज्य के सभी गणेश भक्तों के लिए खुशखबरी है। अब से गणेशोत्सव राजकीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। संस्कृति मंत्री आशीष शालर ने विधानसभा में घोषणा की कि गणेशोत्सव राज्य उत्सव होगा। भाजपा विधायक हेमंत रासाने ने विधानसभा के मानसून सत्र में इस संबंध में प्रस्ताव रखा था। इस पर बात करते हुए आशीष शेलार ने गणेश भक्तों को यह खुशखबरी दी है। बप्पा के आगमन में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल हमारे प्यारे बप्पा 12 दिन पहले ही आएँगे। 27 अगस्त को गणपति बप्पा धूम-धाम से पधारेंगे। गणेशोत्सव में बस कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में राज्य सरकार की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- नगर निकाय चुनावों में नहीं होगा कोई भी इंडिया गठबंधन

शेलार ने विधानसभा में घोषणा की कि गणेशोत्सव पूरे राज्य में महाराष्ट्र के त्योहार की तरह मनाया जाएगा। शेलार की इस घोषणा के बाद गणेश भक्तों में खुशी का माहौल है। राज्य की आन-बान और शान गणेशोत्सव को महाराष्ट्र का त्योहार घोषित किया जा रहा है। आशीष शेलार ने विधानसभा में कहा कि कुछ लोगों ने अलग-अलग कारणों से गणेशोत्सव की सार्वजनिक परंपरा को बाधित किया था। लेकिन हमने इन सभी स्पीड ब्रेकरों को हटाने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें: स्कूल में सभी छात्राओं के उतरवाए गये कपड़े, गुप्तांगों को भी छुआ! वजह बेहद असंवेदनशीलता से भरी थी... आठ पर मामला दर्ज

इसे आधिकारिक राज्य उत्सव का दर्जा देकर, भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार न केवल परंपरा का सम्मान कर रही है, बल्कि महत्वपूर्ण निकाय चुनावों से पहले, इसे एक मज़बूत हिंदुत्व के संकेत के रूप में देखते हुए, राजनीतिक ध्यान भी आकर्षित कर रही है। एराज्य में गणेशोत्सव का गहरा महत्व है, इसके सार्वजनिक उत्सवों की शुरुआत 1893 से हुई है। जब लोकमान्य तिलक ने औपनिवेशिक शासन के दौरान एकता और प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में इस उत्सव को लोकप्रिय बनाया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow