प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

प्रयागराज के यमुना नगर इलाके में कथित तौर पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात बारा तहसील के सोनवर्षा हल्लाबोर गांव में उस समय की है जब विरेंद्र वनवासी अपने परिवार के साथ छप्पर के नीचे सो रहे थे तभी आकाशीय बिजली गिरी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह ने बताया कि झुलसने के कारण विरेंद्र, पत्नी पार्वती, बेटी राधा और करीश्मा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PNSPNS
Jun 16, 2025 - 03:30
 0
प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

प्रयागराज के यमुना नगर इलाके में कथित तौर पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात बारा तहसील के सोनवर्षा हल्लाबोर गांव में उस समय की है जब विरेंद्र वनवासी अपने परिवार के साथ छप्पर के नीचे सो रहे थे तभी आकाशीय बिजली गिरी।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह ने बताया कि झुलसने के कारण विरेंद्र, पत्नी पार्वती, बेटी राधा और करीश्मा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow