पुराने फ्रिज को दें नया और स्टाइलिश लुक, ये कवर बढ़ाएंगे घर की शान

हर किसी के घर में फ्रिज जरुर होगा, उसमें हम सब्जी-फल और बचा हुआ खाना रखते हैं। फ्रिज आज सिर्फ खाने के चीजों को सुरक्षित रखने वाला मशीन नहीं रह गया है, बल्कि यह घर की सजावट का भी अहम हिस्सा बन चुका है। इसी वजह से लोग इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के कवर, स्टिकर्स और मैग्नेट लगाते हैं। हालांकि, लगातार उपयोग और धूल-मिट्टी के असर से धीरे-धीरे इसकी बाहरी सतह की चमक कम होने लगती है और यह पहले जैसी आकर्षक नहीं दिखती। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि नया फ्रिज लेकर आते हैं, लेकिन आपको अब फ्रिज लेने की जरुरत नहीं है। इस लेख में हम आपको कुछ ट्रेंडी फ्रिज कवर के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप जरुर खरीदें। इससे आपके फ्रिज की शोभा बढ़ जाएगी।विंटेज लेस और कढ़ाई वाले कवर्सअगर आप अपने फ्रिज को एलिगेंट लुक देना जाता है, तो इस तरह के विंटेज लेस और कढ़ाई वाले कवर्स को खरीद सकते हैं। नेट या लेस वाले क्रीम कलर के कवर्स को आप जरुर खरीदें। इन पर बारीक कढ़ाई का काम होता, जो आपके पुराने फ्रिज को सुंदर और क्लासी बना देते हैं। 3D डिजिटल प्रिंटेड कवर्समार्केट में आप 3D डिजिटल प्रिंटेड फ्रिज कवर्स आसानी से मिल जाएंगे। यह दिखने में भी काफी खूबसूरत होते हैं। इसको चाहे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। प्रिंटेड फ्रिज कवर्स में झरने, घने जंगल, फूलों के बगीचे या एब्सट्रैक्ट आर्ट जैसे डिजाइंस मिल जाएंगे। ये कवर्स इतने रियलस्टिक होते है कि आप अपने फ्रिज के पुराने रंग और खरोंचों को भूल ही जाएंगे। इससे आपका फ्रिज अर्टपीस की तरह लगेगा।क्विल्डेड टेक्सचर्ड कवर्स यदि आप अपने फ्रिज और कमरे में कुछ शानदार डिजाइन चाहते हैं, तो इस तरह के क्विल्डेड टेक्सचर्ड कवर्स लगा सकते हैं। इसका मेटरियल थोड़ा फ्रिज के ऊपरी हिस्से को डेंट और भारी सामान रखने से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसका वेलवेट या सिल्क फिनिश आपके फ्रिज  को एकदम लग्जरी जैसा बना देगा।मल्टी-पॉकेट ऑर्गनाइजर कवरफ्रिज को आकर्षक लुक देने के साथ-साथ अधिक उपयोगी बनाने के लिए आप मल्टी-पॉकेट ऑर्गनाइजर कवर का सहारा ले सकती हैं। इस तरह के कवर में दोनों ओर कई छोटे पॉकेट बने होते हैं, जिनमें रसोई से जुड़ी जरूरी वस्तुएं जैसे चाबियां, बिजली के बिल, लाइटर, नोटपैड या छोटी मैगजीन आसानी से रखी जा सकती हैं। इससे सामान बिखरता नहीं और जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल भी जाता है।

PNSPNS
Jun 1, 2026 - 09:04
 0
पुराने फ्रिज को दें नया और स्टाइलिश लुक, ये कवर बढ़ाएंगे घर की शान
हर किसी के घर में फ्रिज जरुर होगा, उसमें हम सब्जी-फल और बचा हुआ खाना रखते हैं। फ्रिज आज सिर्फ खाने के चीजों को सुरक्षित रखने वाला मशीन नहीं रह गया है, बल्कि यह घर की सजावट का भी अहम हिस्सा बन चुका है। इसी वजह से लोग इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के कवर, स्टिकर्स और मैग्नेट लगाते हैं। हालांकि, लगातार उपयोग और धूल-मिट्टी के असर से धीरे-धीरे इसकी बाहरी सतह की चमक कम होने लगती है और यह पहले जैसी आकर्षक नहीं दिखती। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि नया फ्रिज लेकर आते हैं, लेकिन आपको अब फ्रिज लेने की जरुरत नहीं है। इस लेख में हम आपको कुछ ट्रेंडी फ्रिज कवर के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप जरुर खरीदें। इससे आपके फ्रिज की शोभा बढ़ जाएगी।

विंटेज लेस और कढ़ाई वाले कवर्स
अगर आप अपने फ्रिज को एलिगेंट लुक देना जाता है, तो इस तरह के विंटेज लेस और कढ़ाई वाले कवर्स को खरीद सकते हैं। नेट या लेस वाले क्रीम कलर के कवर्स को आप जरुर खरीदें। इन पर बारीक कढ़ाई का काम होता, जो आपके पुराने फ्रिज को सुंदर और क्लासी बना देते हैं। 

3D डिजिटल प्रिंटेड कवर्स
मार्केट में आप 3D डिजिटल प्रिंटेड फ्रिज कवर्स आसानी से मिल जाएंगे। यह दिखने में भी काफी खूबसूरत होते हैं। इसको चाहे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। प्रिंटेड फ्रिज कवर्स में झरने, घने जंगल, फूलों के बगीचे या एब्सट्रैक्ट आर्ट जैसे डिजाइंस मिल जाएंगे। ये कवर्स इतने रियलस्टिक होते है कि आप अपने फ्रिज के पुराने रंग और खरोंचों को भूल ही जाएंगे। इससे आपका फ्रिज अर्टपीस की तरह लगेगा।

क्विल्डेड टेक्सचर्ड कवर्स 
यदि आप अपने फ्रिज और कमरे में कुछ शानदार डिजाइन चाहते हैं, तो इस तरह के क्विल्डेड टेक्सचर्ड कवर्स लगा सकते हैं। इसका मेटरियल थोड़ा फ्रिज के ऊपरी हिस्से को डेंट और भारी सामान रखने से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसका वेलवेट या सिल्क फिनिश आपके फ्रिज  को एकदम लग्जरी जैसा बना देगा।

मल्टी-पॉकेट ऑर्गनाइजर कवर
फ्रिज को आकर्षक लुक देने के साथ-साथ अधिक उपयोगी बनाने के लिए आप मल्टी-पॉकेट ऑर्गनाइजर कवर का सहारा ले सकती हैं। इस तरह के कवर में दोनों ओर कई छोटे पॉकेट बने होते हैं, जिनमें रसोई से जुड़ी जरूरी वस्तुएं जैसे चाबियां, बिजली के बिल, लाइटर, नोटपैड या छोटी मैगजीन आसानी से रखी जा सकती हैं। इससे सामान बिखरता नहीं और जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल भी जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow