पंजाब: अमृतसर में जासूसी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सैन्य छावनी क्षेत्रों और वायुसेना अड्डों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में कथित भूमिका को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जासूसी के खिलाफ एक अभियान के दौरान पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को शनिवार को गिरफ्तार किया। डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उनके अमृतसर केंद्रीय कारागार में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ ​​पिट्टू के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संबंध होने का पता चला। उन्होंने बताया कि शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। डीजीपी ने कहा, ‘‘जांच आगे बढ़ने के साथ ही और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

PNSPNS
May 5, 2025 - 03:30
 0
पंजाब: अमृतसर में जासूसी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सैन्य छावनी क्षेत्रों और वायुसेना अड्डों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में कथित भूमिका को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जासूसी के खिलाफ एक अभियान के दौरान पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को शनिवार को गिरफ्तार किया।

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उनके अमृतसर केंद्रीय कारागार में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ ​​पिट्टू के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संबंध होने का पता चला।

उन्होंने बताया कि शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। डीजीपी ने कहा, ‘‘जांच आगे बढ़ने के साथ ही और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow