दिल्ली विधानसभा की घटना ने हाई-प्रोफाइल परिसरों की सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है

दिल्ली में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार कार ने दिल्ली विधानसभा के बाहर लगे सुरक्षा बैरिकेड्स को तोड़ते हुए परिसर में जबरन प्रवेश कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना लगभग दोपहर 2 बजे हुई, जब उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार गेट नंबर-2 को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। पुलिस के मुताबिक, वाहन तेज और लापरवाही से चलाया जा रहा था। अचानक हुई इस घुसपैठ से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की।दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और पोर्च के पास एक फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस लौट गया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार ने सुरक्षा की कई परतों को पार किया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal High Court Hearing: अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर CBI को नोटिस जारी, 13 अप्रैल को होगी अगली सुनवाईअधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद विधानसभा परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। हम आपको बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में संपन्न बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 25 मार्च को भेजे गए एक ईमेल में दावा किया गया था कि परिसर में 16 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं, जिन्हें विस्फोटित करने की धमकी दी गई थी।देखा जाये तो लगातार मिल रही इन घटनाओं ने राजधानी के इस हाई-प्रोफाइल परिसर की सुरक्षा तैयारियों पर एक बार फिर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह घटना महज लापरवाही थी या इसके पीछे कोई साजिश है।

PNSPNS
Apr 7, 2026 - 09:13
 0
दिल्ली विधानसभा की घटना ने हाई-प्रोफाइल परिसरों की सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है
दिल्ली में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार कार ने दिल्ली विधानसभा के बाहर लगे सुरक्षा बैरिकेड्स को तोड़ते हुए परिसर में जबरन प्रवेश कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना लगभग दोपहर 2 बजे हुई, जब उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार गेट नंबर-2 को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। पुलिस के मुताबिक, वाहन तेज और लापरवाही से चलाया जा रहा था। अचानक हुई इस घुसपैठ से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की।

दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और पोर्च के पास एक फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस लौट गया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार ने सुरक्षा की कई परतों को पार किया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal High Court Hearing: अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर CBI को नोटिस जारी, 13 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद विधानसभा परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। हम आपको बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में संपन्न बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 25 मार्च को भेजे गए एक ईमेल में दावा किया गया था कि परिसर में 16 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं, जिन्हें विस्फोटित करने की धमकी दी गई थी।

देखा जाये तो लगातार मिल रही इन घटनाओं ने राजधानी के इस हाई-प्रोफाइल परिसर की सुरक्षा तैयारियों पर एक बार फिर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह घटना महज लापरवाही थी या इसके पीछे कोई साजिश है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow