दिल्ली में खौफनाक खूनी वारदात! घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, 2 घायल, आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ 39 वर्षीय नुसरत नाम की एक महिला की उसके घर में चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हमले में दो अन्य महिलाएं, 42 वर्षीय अकबरी और 20 वर्षीय सानिया, घायल हो गईं। सुबह करीब 8.05 बजे एक पीसीआर कॉल से पुलिस को सूचना मिली, जिसमें जेजे कॉलोनी में एक हत्या की सूचना दी गई थी। स्थानीय पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे, नुसरत को दूसरी मंजिल पर मृत पाया और घायल महिलाओं को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया।दिल्ली में महिला की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में व्यक्ति पकड़ा गयामहिला की चाकू मारकर हत्या करने और दो अन्य को घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृत महिला की पहचान नुसरत (39) के रूप में हुई है, जबकि अकबरी (42) और सानिया (20) घायल हो गयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, सुबह करीब आठ बजकर पांच मिनट पर पीसीआर कॉल मिली जिसमें ख्याला के जेजे कॉलोनी में हत्या की सूचना दी गई। अधिकारी ने कहा, स्थानीय पुलिस थाने की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां नुसरत को एक घर की दूसरी मंजिल पर मृत पाया गया, जबकि दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मामले में शिकायतकर्ता उस्मान (19) ने पुलिस को बताया कि आरोपी इस्तेखार अहमद उर्फ ​​बब्बू (49) ने घर के भीतर महिलाओं पर हमला किया।इसे भी पढ़ें: दशहरे से पहले दीवाली मना रहा है देश, Car, Bikes के शोरूम पर उमड़े लोग, बन गया बिक्री का नया रिकॉर्ड, AC & TV की Sale में भी बड़ा उछाल अधिकारी ने कहा, आरोपी को परिवार के सदस्यों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस टीम को सौंप दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अपराध के पीछे के मकसद की पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराध एवं फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।इसे भी पढ़ें: America के इतिहास का सबसे बुरा दौर, ट्रंप के कार्यकाल में पहली बार पश्चिमी देशों ने पकड़ी अलग राहइससे पहले एक घटना में बाहरी उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर में हुई एक बहस के बाद 26 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान खड्डा कॉलोनी निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। जाँच में पता चला है कि लोअर जीटीके रोड पर एक मामूली विवाद को लेकर देवेंद्र का चार लोगों से झगड़ा हुआ था। एक आरोपी ने कथित तौर पर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

PNSPNS
Nov 3, 2025 - 17:43
 0
दिल्ली में खौफनाक खूनी वारदात! घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, 2 घायल, आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ 39 वर्षीय नुसरत नाम की एक महिला की उसके घर में चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हमले में दो अन्य महिलाएं, 42 वर्षीय अकबरी और 20 वर्षीय सानिया, घायल हो गईं। सुबह करीब 8.05 बजे एक पीसीआर कॉल से पुलिस को सूचना मिली, जिसमें जेजे कॉलोनी में एक हत्या की सूचना दी गई थी। स्थानीय पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे, नुसरत को दूसरी मंजिल पर मृत पाया और घायल महिलाओं को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया।

दिल्ली में महिला की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में व्यक्ति पकड़ा गया

महिला की चाकू मारकर हत्या करने और दो अन्य को घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृत महिला की पहचान नुसरत (39) के रूप में हुई है, जबकि अकबरी (42) और सानिया (20) घायल हो गयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब आठ बजकर पांच मिनट पर पीसीआर कॉल मिली जिसमें ख्याला के जेजे कॉलोनी में हत्या की सूचना दी गई। अधिकारी ने कहा, स्थानीय पुलिस थाने की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां नुसरत को एक घर की दूसरी मंजिल पर मृत पाया गया, जबकि दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मामले में शिकायतकर्ता उस्मान (19) ने पुलिस को बताया कि आरोपी इस्तेखार अहमद उर्फ ​​बब्बू (49) ने घर के भीतर महिलाओं पर हमला किया।

इसे भी पढ़ें: दशहरे से पहले दीवाली मना रहा है देश, Car, Bikes के शोरूम पर उमड़े लोग, बन गया बिक्री का नया रिकॉर्ड, AC & TV की Sale में भी बड़ा उछाल

अधिकारी ने कहा, आरोपी को परिवार के सदस्यों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस टीम को सौंप दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अपराध के पीछे के मकसद की पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराध एवं फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: America के इतिहास का सबसे बुरा दौर, ट्रंप के कार्यकाल में पहली बार पश्चिमी देशों ने पकड़ी अलग राह

इससे पहले एक घटना में बाहरी उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर में हुई एक बहस के बाद 26 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान खड्डा कॉलोनी निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। जाँच में पता चला है कि लोअर जीटीके रोड पर एक मामूली विवाद को लेकर देवेंद्र का चार लोगों से झगड़ा हुआ था। एक आरोपी ने कथित तौर पर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow