तेजस्वी यादव सात हजार से अधिक मतों से पीछे, राघोपुर में मुकाबला रोमांचक

महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव मतगणना के 12वें चक्र में सात हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। राघोपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। आठवें चक्र की मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश कुमार के मुकाबले मामूली बढ़त हासिल की थी। लेकिन 12वें चक्र में तेजस्वी को 48600 मत मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश कुमार यादव को 62709 मत मिले हैं। हालांकि आठवें चक्र में तेजस्वी को 31,335 मत मिले, जबकि सतीश कुमार को 31,049 मत प्राप्त हुए। दोनों के बीच महज 286 मतों का अंतर था। राज्य विधानसभा की 243 सीट से संबंधित रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जबर्दस्त बढ़त बना रखी है और यह 208 सीट पर आगे चल रहा है। गठबंधन में शामिल भाजपा 96, जनता दल (यूनाइटेड) 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) चार और रालोमा दो सीट पर आगे है। महागठबंधन 28 सीट पर बढ़त बनाए हुए है, जिनमें राजद 24, कांग्रेस एक, भाकपा (माले) एक और माकपा एक सीट पर आगे है।

PNSPNS
Nov 15, 2025 - 09:03
 0
तेजस्वी यादव सात हजार से अधिक मतों से पीछे, राघोपुर में मुकाबला रोमांचक

महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव मतगणना के 12वें चक्र में सात हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। राघोपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

आठवें चक्र की मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश कुमार के मुकाबले मामूली बढ़त हासिल की थी। लेकिन 12वें चक्र में तेजस्वी को 48600 मत मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश कुमार यादव को 62709 मत मिले हैं।

हालांकि आठवें चक्र में तेजस्वी को 31,335 मत मिले, जबकि सतीश कुमार को 31,049 मत प्राप्त हुए। दोनों के बीच महज 286 मतों का अंतर था। राज्य विधानसभा की 243 सीट से संबंधित रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जबर्दस्त बढ़त बना रखी है और यह 208 सीट पर आगे चल रहा है।

गठबंधन में शामिल भाजपा 96, जनता दल (यूनाइटेड) 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) चार और रालोमा दो सीट पर आगे है। महागठबंधन 28 सीट पर बढ़त बनाए हुए है, जिनमें राजद 24, कांग्रेस एक, भाकपा (माले) एक और माकपा एक सीट पर आगे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow