उप्र: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में स्थित चांद दीयर गांव में खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, युवराज कुमार बिंद (दो वर्ष) बृहस्पतिवार की शाम अपने घर के सामने खेल रहा था तभी वह पानी से भरे गड्ढे में गिर पड़ा और डूबने से उसकी मौत हो गई। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में स्थित चांद दीयर गांव में खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, युवराज कुमार बिंद (दो वर्ष) बृहस्पतिवार की शाम अपने घर के सामने खेल रहा था तभी वह पानी से भरे गड्ढे में गिर पड़ा और डूबने से उसकी मौत हो गई।
बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
What's Your Reaction?