डीजीसीए ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को चालक दल कार्यसूची से संबंधित भूमिकाओं से हटाने को कहा

विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को चालक दल कार्यसूची से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दिया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 20 जून को अपने आदेश में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन से इन अधिकारियों के खिलाफ बिना देरी किए आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने को भी कहा। डीजीसीए के आदेश के अनुसार, तीन अधिकारियों में एयरलाइन का एक डिवीजनल उपाध्यक्ष भी शामिल है।

PNSPNS
Jun 22, 2025 - 03:30
 0
डीजीसीए ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को चालक दल कार्यसूची से संबंधित भूमिकाओं से हटाने को कहा

विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को चालक दल कार्यसूची से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दिया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 20 जून को अपने आदेश में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन से इन अधिकारियों के खिलाफ बिना देरी किए आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने को भी कहा। डीजीसीए के आदेश के अनुसार, तीन अधिकारियों में एयरलाइन का एक डिवीजनल उपाध्यक्ष भी शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow