जेलेंस्की के 'मकड़ा बम' से हिला मॉस्को, 1100 KG के बम से कैसे उड़ा डाला पुतिन का ड्रीम प्रोजेक्ट

रूस से आई तस्वीरों ने एक बार फिर से रूस को हिला कर रख दिया है। यूक्रेन के लगातार स्पेशल ऑपरेशंस रूस को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। नई तस्वीरें क्रीमिया से सामने आई हैं, जहां यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने एक बड़े ऑपरेशन के तरह क्रीमिया ब्रिज पर तीसरी बार हमला किया। इस बाद उन्होंने पुल के अंदर यानी की अंडर वॉटर विस्फोटक लगाकर धमाका किया। सामने आई तस्वीरों में साफ पता चलता है कि किस तरह से एक बड़ा धमाका होता है और कुछ ही पल में पूरा पुल तहस नहस हो जाता है। इससे पुल को गंभीर नुकसान हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ऑपरेशन में 1100 किलो टीएनटी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है। लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये घटना 3 जून को सुबह 4 बजे के करीब हुई। इसे भी पढ़ें: Putin संभलकर पलटवार कर पाते उससे पहले जेलेंस्की ने किया एक और अटैक, 1100 KG विस्फोटक लगाकर उड़ाया रूस का 19 KM लंबा पुलरूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले यूरोप के सबसे बड़े पुल को यूक्रेन ने एक बार फिर निशाना बनाया है। यूक्रेनी खुफिया एजेंसी एसबीयू ने कहा कि 2022 और 2023 में भी हमने इस पुल पर हमला किया था। एजेंसी ने विस्फोट का एक वीडियो भी जारी किया है। यूक्रेन ने दावा किया कि इस ऑपरेशन को महीनों की प्लानिंग और अंडरवॉटर ड्रोन टेक्नोलॉजी से अंजाम दिया गया। यह हमला उस भीषण हमले के दो दिन बाद हुआ, जिसमें यूक्रेन ने रूस के 40 से ज्यादा फाइटर जेट्स और बमवर्षक विमानों को भारी नुकसान पहुंचा था। बता दें कि केर्च ब्रिज रूस के राष्ट्रपति पुतिन का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जो 19 किमी लंबा है और रूस को सीधे क्रीमिया से जोड़ता है। 2014 में क्रीमिया को नियंत्रण में लेने के बाद यह ब्रिज रूसी सैन्य आपूर्ति और सामरिक गतिविधियों की रीढ़ माना जाता है। इसे भी पढ़ें: ये ठीक बात नहीं है...भारत-रूस की दोस्ती से परेशान हुआ अमेरिका, ट्रंप के मंत्री ने वेपन डील पर जताई नाराजगी24 घंटे में यूक्रेन के 1400 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया रूस ने दावा किया कि बीते 24 घंटों में यूक्रेन के 1400 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है। सबसे अधिक नुकसान 'बैटलग्रुप साउथ' में बताया गया है, जहां 750 सैनिक मारे गए और दस बख्तरबंद वाहन तबाह हुए। वहीं, यूक्रेन ने भी रूस के 1100 सैनिकों को मारने का दावा किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह इस बात को रेखांकित करता है कि मॉस्को का तीन साल से जारी युद्ध को रोकने का कोई इरादा नहीं है। यह हमला इस्तांबुल में सीधी शांति वार्ता के एक दिन बाद हुआ, जिसमें युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई प्रगति नहीं हुई। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रॉकेटों की बौछार ने सुमी के केंद्र में अपार्टमेंट इमारतों और एक चिकित्सा सुविधा को निशाना बनाया। इस बीच, यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने कहा कि उसने रूस के अंदर फिर से हमला किया है। इसके दो दिन पहले यूक्रेन ने ड्रोन के जरिये रूस के अंदर घुसकर उसके हवाई अड्डों पर भीषण हमला किया था जिसमें कई विमान नष्ट हो गए थे।Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi    

PNSPNS
Jun 6, 2025 - 03:31
 0
जेलेंस्की के 'मकड़ा बम' से हिला मॉस्को, 1100 KG के बम से कैसे उड़ा डाला पुतिन का ड्रीम प्रोजेक्ट
रूस से आई तस्वीरों ने एक बार फिर से रूस को हिला कर रख दिया है। यूक्रेन के लगातार स्पेशल ऑपरेशंस रूस को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। नई तस्वीरें क्रीमिया से सामने आई हैं, जहां यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने एक बड़े ऑपरेशन के तरह क्रीमिया ब्रिज पर तीसरी बार हमला किया। इस बाद उन्होंने पुल के अंदर यानी की अंडर वॉटर विस्फोटक लगाकर धमाका किया। सामने आई तस्वीरों में साफ पता चलता है कि किस तरह से एक बड़ा धमाका होता है और कुछ ही पल में पूरा पुल तहस नहस हो जाता है। इससे पुल को गंभीर नुकसान हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ऑपरेशन में 1100 किलो टीएनटी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है। लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये घटना 3 जून को सुबह 4 बजे के करीब हुई। 

इसे भी पढ़ें: Putin संभलकर पलटवार कर पाते उससे पहले जेलेंस्की ने किया एक और अटैक, 1100 KG विस्फोटक लगाकर उड़ाया रूस का 19 KM लंबा पुल

रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले यूरोप के सबसे बड़े पुल को यूक्रेन ने एक बार फिर निशाना बनाया है। यूक्रेनी खुफिया एजेंसी एसबीयू ने कहा कि 2022 और 2023 में भी हमने इस पुल पर हमला किया था। एजेंसी ने विस्फोट का एक वीडियो भी जारी किया है। यूक्रेन ने दावा किया कि इस ऑपरेशन को महीनों की प्लानिंग और अंडरवॉटर ड्रोन टेक्नोलॉजी से अंजाम दिया गया। यह हमला उस भीषण हमले के दो दिन बाद हुआ, जिसमें यूक्रेन ने रूस के 40 से ज्यादा फाइटर जेट्स और बमवर्षक विमानों को भारी नुकसान पहुंचा था। बता दें कि केर्च ब्रिज रूस के राष्ट्रपति पुतिन का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जो 19 किमी लंबा है और रूस को सीधे क्रीमिया से जोड़ता है। 2014 में क्रीमिया को नियंत्रण में लेने के बाद यह ब्रिज रूसी सैन्य आपूर्ति और सामरिक गतिविधियों की रीढ़ माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: ये ठीक बात नहीं है...भारत-रूस की दोस्ती से परेशान हुआ अमेरिका, ट्रंप के मंत्री ने वेपन डील पर जताई नाराजगी

24 घंटे में यूक्रेन के 1400 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया 
रूस ने दावा किया कि बीते 24 घंटों में यूक्रेन के 1400 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है। सबसे अधिक नुकसान 'बैटलग्रुप साउथ' में बताया गया है, जहां 750 सैनिक मारे गए और दस बख्तरबंद वाहन तबाह हुए। वहीं, यूक्रेन ने भी रूस के 1100 सैनिकों को मारने का दावा किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह इस बात को रेखांकित करता है कि मॉस्को का तीन साल से जारी युद्ध को रोकने का कोई इरादा नहीं है। यह हमला इस्तांबुल में सीधी शांति वार्ता के एक दिन बाद हुआ, जिसमें युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई प्रगति नहीं हुई। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रॉकेटों की बौछार ने सुमी के केंद्र में अपार्टमेंट इमारतों और एक चिकित्सा सुविधा को निशाना बनाया। इस बीच, यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने कहा कि उसने रूस के अंदर फिर से हमला किया है। इसके दो दिन पहले यूक्रेन ने ड्रोन के जरिये रूस के अंदर घुसकर उसके हवाई अड्डों पर भीषण हमला किया था जिसमें कई विमान नष्ट हो गए थे।
Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow