जल शक्ति मंत्री ने परखी बिहार में मोदी के विकसित भारत की रफ्तार, 11500 करोड़ की योजनाओं का जायजा

आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के विज़न का बिहार साक्षी बन रहा है। मोदी जी ने बिहार के विकास के लिए विशेष पैकेज के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के लिए बजट आवंटन किया है। आज जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल जी भी बिहार आए, जहाँ उन्होंने बाढ़ नियंत्रण एवं जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित चल रही परियोजनाओं की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। भारत सरकार ने इसके लिए 11500 करोड़ (ग्यारह हज़ार पाँच सो करोड़ रुपए) के बजट का आवंटन किया है।इस महत्वाकांक्षी योजना से बाढ़ नियंत्रण तो होगा ही साथ ही सिंचाई परियोजना से बिहार के लाखों किसान लाभान्वित होंगे।  इसे भी पढ़ें: बिहार में जिलों के समग्र विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभइस दौरान मंत्री जी ने पटना हवाई अड्डे पर बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों  से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की, तत्पश्चात बिरपुर बैराज एवं कोसी–मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कर जायज़ा लिया। सुपौल ज़िले के बिरपुर हवाई अड्डे से प्रस्थान करने के बाद पश्चिमी कोसी नहर परियोजना (ईआरएम) और बागमती तटबंध का भी हवाई निरीक्षण किया।  इसे भी पढ़ें: बिहार के किसानों की आय बढ़ा रहा पशुपालन, ग्रामीण क्षेत्रों में आई समृद्धिबिहार में बाढ़ प्रबंधन तथा जल संसाधन विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गति और प्रभावशीलता को सुनिश्चित करेगा। मोदी सरकार की योजनाएँ धरातल पर पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचे इसके लिए श्री पाटिल जी का यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

PNSPNS
Sep 12, 2025 - 04:30
 0
जल शक्ति मंत्री ने परखी बिहार में मोदी के विकसित भारत की रफ्तार, 11500 करोड़ की योजनाओं का जायजा
आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के विज़न का बिहार साक्षी बन रहा है। मोदी जी ने बिहार के विकास के लिए विशेष पैकेज के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के लिए बजट आवंटन किया है। आज जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल जी भी बिहार आए, जहाँ उन्होंने बाढ़ नियंत्रण एवं जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित चल रही परियोजनाओं की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। भारत सरकार ने इसके लिए 11500 करोड़ (ग्यारह हज़ार पाँच सो करोड़ रुपए) के बजट का आवंटन किया है।इस महत्वाकांक्षी योजना से बाढ़ नियंत्रण तो होगा ही साथ ही सिंचाई परियोजना से बिहार के लाखों किसान लाभान्वित होंगे। 
 

इसे भी पढ़ें: बिहार में जिलों के समग्र विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ


इस दौरान मंत्री जी ने पटना हवाई अड्डे पर बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों  से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की, तत्पश्चात बिरपुर बैराज एवं कोसी–मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कर जायज़ा लिया। सुपौल ज़िले के बिरपुर हवाई अड्डे से प्रस्थान करने के बाद पश्चिमी कोसी नहर परियोजना (ईआरएम) और बागमती तटबंध का भी हवाई निरीक्षण किया। 
 

इसे भी पढ़ें: बिहार के किसानों की आय बढ़ा रहा पशुपालन, ग्रामीण क्षेत्रों में आई समृद्धि


बिहार में बाढ़ प्रबंधन तथा जल संसाधन विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गति और प्रभावशीलता को सुनिश्चित करेगा। मोदी सरकार की योजनाएँ धरातल पर पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचे इसके लिए श्री पाटिल जी का यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow